भारत

नाबालिगा को शादी की दी धमकी, युवक ने परिजनों को किया फोन

Shantanu Roy
26 Feb 2023 3:29 PM GMT
नाबालिगा को शादी की दी धमकी, युवक ने परिजनों को किया फोन
x
बड़ी खबर
हिसार। हरियाणा में हिसार के एक गांव में 14 वर्षीय बच्ची को गांव के ही लड़के ने जबरदस्ती शादी करनी की धमकी दी है। लड़की के परिजनों के अनुसार, लड़का उनकी बेटी पर कई दिनों से बुरी नजर बनाए हुए है। अब लड़का फोन कर बेटी को उठाकर जबरदस्ती शादी की धमकी दे रहा है। बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने धमकी देने वाले लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सदर थाने में पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह हिसार के नजदीक गांव में रहती है। वह मेहनत मजदूरी करती है। उसके 2 बच्चे हैं। लड़की की उम्र 14 साल है। उसके पति काम करने के लिए राजस्थान गए हुए हैं। घर पर उसके बच्चे सास-ससुर रहते हैं।
बीते दिन जब वह काम से लौटी तो उसके ससुर ने बताया कि कई दिनों से एक लड़का उसके फोन पर उसकी बेटी को उठाकर व जबरदस्ती शादी करने की धमकी दे रहा है। उसकी बेटी किसी काम से घर से बहार जाती है तो गली मे बोलता है की तुझे उठा ले जाऊंगा। वह उसकी बेटी पर गंदी नजर रखे हुआ है। डर की वजह से उसकी बेटी घर से बाहर भी नहीं निकलती। लड़के ने फोन कर कहा कि कल 12 बजे तुम्हारी बेटी को उठाकर ले जाऊंगा। धमकी देने वाला आवारा किस्म का लड़का है। सदर थाना पुलिस महिला की शिकायत पर लड़के खिलाफ धारा 354D, 506 व 12 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Next Story