भारत
ट्रॉली के नीचे बेहोश पड़ी थी नाबालिग, कपड़े दिखे फटे, घरवालों को बताई आपबीती तो पैरों तले खिसक गई जमीन
jantaserishta.com
10 May 2024 5:15 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
लोगों ने इसकी सूचना यूपी 112 को दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई।
बरेली: यूपी के बरेली में नाबालिग से दरिंदगी का मामला सामने आया है। नानी के घर आई किशोरी को दो युवकों ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। इस मामले में दो नामजद समेत तीन के खिलाफ थाना फरीदपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। क्योलड़िया क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोरी की ननिहाल फरीदपुर क्षेत्र के गांव में है। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पूर्व उनकी बेटी नानी के घर आई थी। गुरुवार रात करीब साढ़े 12 बजे छत पर सोने के दौरान उनकी बेटी अचानक गायब हो गई। उन लोगों ने खोजबीन शुरू की तो रात करीब सवा तीन बजे उनकी बेटी घर से कुछ दूरी पर ट्रॉली के नीचे बेहोश पड़ी मिली। उसके हाथ पैर बंधे थे और कपड़े भी फटे हुए थे। उन लोगों ने इसकी सूचना यूपी 112 को दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई।
होश में आने पर किशोरी ने परिजन को बताया कि नानी के गांव में ही रहने वाली पूजा नाम की महिला ने गांव के ही अर्जुन से उसकी मुलाकात कराई थी। रात में अर्जुन ने उसे मिलने बुलाया तो वह चुपके से उससे मिलने चली गई। अर्जुन उसे पास के ही बाग में लेकर गया। वहां एक युवक पहले से ही मौजूद था और फिर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वे लोग हाथ पैर बांधकर ट्रॉली के नीचे फेंककर चले गए, जिसके बाद वह बेहोश हो गई।
किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अर्जुन, पूजा और एक अन्य अज्ञात के खिलाफ अपहरण, पॉक्सो, सामूहिक दुष्कर्म और षड्यंत्र रचने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है लेकिन वे सभी अभी फरार हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





