भारत
नाबालिग बेटे की बेरहमी से हत्या, बीच-बचाव करने उतरी मां को भी नहीं बख्शा
jantaserishta.com
3 Jan 2026 9:29 AM IST

x
जानें पूरा मामला.
दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में आए दिन चाकूबाजी की घटनाएं सामने आ रही हैं। गुरुवार देर रात दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में कुछ लोगों ने 15 साल के नाबालिग लड़के की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। इस दौरान नाबालिग की मां पर भी हमला किया गया। इस घटना के बाद सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने 3 आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है।
इस घटना की जानकारी देते हुए मृतक लड़के की मां ने बताया कि उनका बेटा कुछ काम से बाहर गया हुआ था, तभी घर के बाहर एक शोर सुनाई दिया। शोर सुनकर मां सहम गई और दौड़कर बाहर आई। महिला ने बताया कि जब आरोपियों ने मेरे बेटे पर चाकू मारना शुरू किया तो मैंने उनसे छोड़ देने की गुहार लगाई और चिल्लाना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने उनकी एक ना सुनी और चाकुओं से हमला करते रहे। बेटे को बचाने के लिए जब महिला वहां पहुंची तो आरोपियों ने उसपर भी हमला कर दिया, जिससे वो घायल हो गई। महिला ने बताया कि आरोपियों के हमले के बाद वो पास की एक दुकान में जाकर छुप गई, लेकिन उसके बेटे को चाकुओं से गोदकर मार डाला गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





