भारत

झाड़-फूंक कराने पहुंची थी नाबालिग, हो गया रेप, आरोपी दबोचा गया

jantaserishta.com
22 Jan 2022 1:55 PM IST
झाड़-फूंक कराने पहुंची थी नाबालिग, हो गया रेप, आरोपी दबोचा गया
x
जानिए पूरा मामला।

बारां: राजस्थान के बारां जिले में नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है. नाबालिग अपने परिजनों के साथ झाड़-फूंक कराने पहुंची थी जहां पर शख्स ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को झालावाड़ जिले से शुक्रवार को गिरफ्तार किया.

परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी की तबीयत खराब हो गई थी. इसलिए वो गांव के ही एक शख्स के पास झाड़-फूंक कराने ले गए थे. 45 साल के आरोपी ने परिजन को पूजा सामग्री लेने भेज दिया और मौका देख डरा-धमका कर उनकी बेटी के साथ रेप की घटना को अंजाम दे दिया. जब परिजन पूजा सामग्री लेकर वापस जानतेर( भोपा) के घर पहुंचें तो बालिका संदिग्ध अवस्था मिली फिर आपबीती परिजनों को बताई.
इसके बाद परिजन घटना की शिकायत करने थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया. लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था. पुलिस ने बालिका को मेडिकल कराया और कोर्ट में बयान दर्ज कराए. आरोपी की तलाश शुरू की गई और उसे शुक्रवार शाम को झालावाड़ जिलें से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. बीमार नाबालिग बच्ची अपने परिजनों के साथ गांव में झाड़ फूंक करने वाले आरोपी के पास गई थी. जहां उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया. अब उससे पूछताछ की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story