भारत

नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर 1 हफ्ते तक रेप, युवक ने किया था अपहरण, पुलिस की कार्यशैली भी कटघरे में, क्योंकि...

jantaserishta.com
29 May 2021 4:28 PM IST
नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर 1 हफ्ते तक रेप, युवक ने किया था अपहरण, पुलिस की कार्यशैली भी कटघरे में, क्योंकि...
x
आरोपी के खिलाफ़ बलात्कार और अपहरण का केस दर्ज कर आरोपी को गिरप्तार कर लिया है.

एमपी में बुरहानपुर जिले के नेपानगर थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर रिहायशी इलाके में एक नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर युवक ने सात दिनों तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है.

आरोपी ग्वालियर से नाबालिग युवती को अपहरण कर नेपानगर लाया, इसके बाद उसे किराए के मकान में रखा.
रहवासियों ने पुलिस को सूचना दी कि नेपानगर में आरोपी युवक ने युवती को बंधक बनाकर रखा है. रहवासियों को शंका हुई कि युवक के साथ अन्य और कोई भी कमरे में रह रहा है. इसके बाद रहवासियों ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी. तब जाकर मामले का खुलासा हुआ.
नेपानगर पुलिस ने दल बल के साथ दबिश देकर आरोपी के कब्जे से नाबालिग युवती को छुड़ाया. आरोपी युवक को गिरफ्तार कर नेपानगर थाने लाया गया है. पुलिस ने आरोपी युवक पर बलात्कार, अपहरण जैसे गंभीर धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिए हैं. थाने से कुछ ही दूरी पर इस बड़ी घटना का हो जाना पुलिस की कार्यशैली को कटघरे में खड़ा कर रहा है.
पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि नेपानगर का मामला सामने आया था. आरोपी के खिलाफ़ बलात्कार और अपहरण का केस दर्ज कर आरोपी को गिरप्तार कर लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story