भारत
आइसक्रीम खाने घर से निकली थी नाबालिग लड़की, दो युवकों ने किया गैंगरेप
jantaserishta.com
24 May 2023 7:29 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
उन्नाव: नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि पीड़िता आइसक्रीम खाने घर से निकली थी. इसी दौरान कार सवार दो युवक उसे बहला-फुसला कर होटल में ले गए. वहां उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया.
इसके बाद आरोपी उसे वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि पीड़िता रात के समय घर से आइसक्रीम खाने निकली थी.
तभी मोहल्ले में रहने वाला दो युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया, जिसमें एक गेस्ट हाउस का मालिक था. फिर आरोपी लड़की को बहला फुसला कर अपने साथ ले गए और होटल में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. घर पहुंचकर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई और स्थानीय थाने में नामजद युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.
होटल के कमरे में किया नाबालिग से गैंगरेप
पीड़िता की मां का कहना है कि इस घटना के बाद से उनका पूरा परिवार सदमे में है. मोहल्ले के पाम ग्रूव गेस्ट हाउस के मालिक अनिल तुली और उसके साथी सुनील ने उनकी बेटी को रास्ते में रोका.
इसके बाद अपने साथ आइसक्रीम खिलाने की बात कहकर गाड़ी में साथ चलने के लिए कहा. फिर कार में बैठाकर गदनखेड़ा स्थित विशाल पैलेस ले गए. वहां दोनों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को किया अरेस्ट
इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर दो अभियुक्तों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है.
Tagsयूपी न्यूज़उत्तरप्रदेश न्यूज़आइसक्रीम खाने घर से निकली थी नाबालिग लड़कीदो युवकों ने किया गैंगरेपनाबालिग लड़कीनाबालिग लड़की से गैंगरेपगैंगरेपUP NewsUttar Pradesh NewsMinor girl came out of the house to eat ice creamtwo youths gang-rapedminor girlgang-raped minor girlgang-raped
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





