भारत
नाबालिग ने आत्महत्या की, लेकिन उससे पहले जो किया वो जानकर हैरान रह जाएंगे
jantaserishta.com
8 Nov 2022 8:14 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान | DEMO PIC
फोन जांच के लिए भेज दिया है।
नई दिल्ली: दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में वीडियो बनाने के बाद 13 वर्षीय नाबालिग ने आत्महत्या कर ली। नाबालिग का शव उसके कमरे में मिला है। इस घटना के समय मृतक के परिजन घर से बाहर गए हुए थे। परिजनों ने घर पहुंचने पर मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची नजफगढ़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने नाबालिग का फोन जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस उपायुक्त एम. हर्षवर्धन ने नाबालिग अपने परिवार के साथ नंगली सकारवती इलाके में रहता था। परिवार ने नाबालिग बच्चे को गोद लिया था। बच्चा पढ़ाई करने के साथ ही यूट्यूब के लिए रील (शॉर्ट वीडियो) बनाता था। 6 नवंबर की शाम को बच्चे के परिजन बाजार गए हुए थे। परिजन जब बाजार से लौटे तो उन्होंने देखा कि नाबालिग एक कमरे में फंदे से लटका हुआ था। परिजनों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का गेट तोड़ कर नाबालिग को फंदे से उतार कर उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान लेकर मामले की जांच शुरू की।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि नाबालिग का शव फंदे से लटका हुआ था। उसने अपनी मां के कपड़े पहने हुए थे और मेकअप किया हुआ था। नाबालिग का फोन भी उसके कमरे से ही बरामद किया गया है। पुलिस आशंका जता रही है कि नाबालिग मां के कपड़े पहनकर वीडियो बना रहा होगा। वीडियो बनाते समय हादसा हो गया और उसकी जान चली गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





