भारत

नाबालिग ने दो दोस्तों के साथ मिलकर युवक की चाकू गोदकर कर दी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
30 Sept 2022 10:05 AM IST
नाबालिग ने दो दोस्तों के साथ मिलकर युवक की चाकू गोदकर कर दी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

राजपार्क इलाके में पड़ोस में रहने वाले एक नाबालिग ने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने वारदात में शामिल तीनों नाबालिगों को पकड़ लिया है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

बुधवार रात करीब 8.24 बजे पुलिस को संजय गांधी अस्पताल से एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। घायल युवक के शरीर पर आधा दर्जन से अधिक चाकू मारे जाने के निशान थे। युवक बयान देने की स्थिति में नहीं था। घायल युवक की पहचान लेबर कालोनी सुल्तानपुरी निवासी अजय(30) के रूप में हुई। वह पेशे से वेल्डर था।
अजय को उसकी बहन रिंकी ने अस्पताल में भर्ती कराया था। रिंकी ने पुलिस को बताया कि अजय अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला नाबालिग अपने दो दोस्तों के साथ उसके पास आया। उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। उसके बाद आरोपियों ने अजय पर चाकू से हमला कर दिया। इलाज के दौरान अजय ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर लिया। पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले नाबालिग व उसके दो दोस्तों की तलाश शुरू की। देर रात पुलिस ने तीनों को इलाके से पकड़ लिया। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि अजय अकसर शराब पीने के लिए उनलोगों से पैसे मांगता था। मना करने पर उनकी पिटाई कर देता था और पैसे छीन लेता था। इससे परेशान होकर उन लोगों बदला लेने के नीयत से वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। सीसी टीवी कैमरे की भी मदद ली जा रही है।

नाबालिग ने दोस्तों संग मिलकर युवक की चाकू मारकर की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

कंझावला में सुनसान सड़क पर बृहस्पतिवार सुबह एक कार जली हालत में मिली। ड्राइविंग सीट पर पूरी तरह से जला हुआ शव भी मिला, जिससे यह अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है कि शव पुरुष का है या महिला का। कार में साजिशन आग लगाई गई या फिर दुर्घटनावश लगी, इसकी जांच के लिए फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जमा किए हैं। पुलिस कार के जरिये मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। पुलिस को बृहस्पतिवार सुबह 6.40 बजे जटखोड़ से माजरा डबास की तरफ आने वाली रोड पर आई-10 कार जली हालत में खड़े होने की जानकारी मिली। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, आग बुझ चुकी थी। चालक सीट पर पूरी तरह से जला शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव नजदीक के अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया। कार से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे शव की पहचान हो पाती।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story