भारत

मंत्री के PA को SIT की टीम ने लिया हिरासत में

Nilmani Pal
16 Dec 2025 6:55 AM IST
मंत्री के PA को SIT की टीम ने लिया हिरासत में
x
ब्रेकिंग

महाराष्ट्र। मुंबई में डॉक्टर की आत्महत्या का मामला सामने आने के बाद सियासी और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया. केईएम अस्पताल में दंत चिकित्सक के रूप में कार्यरत गौरी पालवे ने 22 नवंबर को वर्ली स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली थी. गौरी महाराष्ट्र की डेयरी विकास मंत्री पकंजा मुंडे के पीए अनंत गर्जे की पत्नी थी. पुलिस के मुताबिक, गौरी ने यह कदम घरेलू विवादों के चलते उठाया. मृतका के परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू की गई है. शिकायत में आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है. जिसके चलते अनंत को हिरासत में लिया गया है.

दरअसल, इस मामले में महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे के निजी सहायक अनंत गर्जे को मुख्य आरोपी बनाया गया है. अनंत गर्जे और गौरी पालवे की शादी इसी साल फरवरी में हुई थी. शादी के कुछ महीनों बाद ही रिश्तों में तनाव की बात सामने आई. पुलिस ने परिजनों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर गर्जे समेत दो अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया.

अनंत गर्जे को पहले ही गिरफ्तार कर आर्थर रोड जेल में रखा गया था. सोमवार को मुंबई पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने उन्हें जेल से अपनी हिरासत में लिया. इसके बाद गर्जे को कोर्ट में पेश किया गया. अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की SIT कस्टडी में भेज दिया.

Next Story