भारत

मंत्री ने महिलाओं को दिए आत्मरक्षा के गुर, पर्स में चाकू और मिर्च पाउडर रखे

Nil dhankar
9 March 2025 6:44 AM IST
मंत्री ने महिलाओं को दिए आत्मरक्षा के गुर, पर्स में चाकू और मिर्च पाउडर रखे
x
पढ़े पूरी खबर

मुंबई। महाराष्ट्र के मंत्री गुलाबराव पाटिल ने महिलाओं को अपने पर्स में लिपस्टिक के साथ आत्मरक्षा के लिए चाकू और मिर्च पाउडर रखने की सलाह दी है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीनियर शिवसेना नेता ने यह बयान दिया।

उन्होंने कहा, 'महिला सशक्तीकरण के लिए सरकार की ओर से उठाए गए कदमों पर भी प्रकाश डाला, जिसमें एमएसआरटीसी बस किराए में 50 फीसदी कटौती, लाडकि बहिन योजना और लड़कियों के लिए मुफ्त शिक्षा शामिल है।'

गुलाबराव पाटिल ने कहा, ‘भले ही हम महिला सशक्तीकरण की बात करें, लेकिन आज बुरी घटनाएं हो रही हैं। जब हम शिवसेना प्रमुख (बाल ठाकरे) के विचारों से प्रेरित थे, तो पत्रकारों ने उनकी (बाल ठाकरे) इस बात के लिए कड़ी आलोचना की थी कि उन्होंने कहा था कि महिलाओं को पर्स में लिपस्टिक के साथ मिर्च पाउडर और रामपुरी चाकू भी रखना चाहिए।’ पाटिल ने कहा, ‘आज भी यही स्थिति है। मैं आज की महिलाओं से आत्मरक्षा के लिए ऐसी वस्तुएं साथ रखने का अनुरोध करता हूं।’


Next Story