भारत

शिमला, कुफरी व धर्मशाला का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से अधिक

26 Dec 2023 4:57 AM GMT
शिमला, कुफरी व धर्मशाला का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से अधिक
x

शिमला। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों के लोगों को अभी भी बारिश व हिमपात का इंतजार है। उधर, राज्य के ऊंचे क्षेत्रों में रात का तापमान 5 डिग्री से ऊपर चल रहा है। इसके तहत न्यूनतम तापमान शिमला में 8.6 डिग्री सैल्सियस, धर्मशाला में 8.2, नाहन में 8.1, पालमपुर में 5.2, कांगड़ा में …

शिमला। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों के लोगों को अभी भी बारिश व हिमपात का इंतजार है। उधर, राज्य के ऊंचे क्षेत्रों में रात का तापमान 5 डिग्री से ऊपर चल रहा है। इसके तहत न्यूनतम तापमान शिमला में 8.6 डिग्री सैल्सियस, धर्मशाला में 8.2, नाहन में 8.1, पालमपुर में 5.2, कांगड़ा में 6.2 तथा कुफरी में 7.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि कई शहरों का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे चल रहा है। इसके तहत न्यूनतम तापमान सुंदरनगर में 1.6 डिग्री सैल्सियस, भुंतर में 1.1, कल्पा में 2, ऊना में 3.4, सोलन में 3.6, मंडी में 2.5, चम्बा में 4.4, नारकंडा में 4.8 तथा रिकांगपिओ में 4.1 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में समदो को छोड़कर किसी भी शहर का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज नहीं किया गया है। केवल समदो का न्यूनतम तापमान माइनस 2.3 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है। उधर, राज्य में नववर्ष पर बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग ने राज्य के मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 30 व 31 दिसम्बर को बारिश व हिमपात की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार 29 दिसम्बर तक मौसम शुष्क रहेगा।

    Next Story