भारत

चक्की मालिक ने आटा पीसने से किया इनकार, यहां मच गया बवाल

jantaserishta.com
6 Feb 2022 8:41 AM IST
चक्की मालिक ने आटा पीसने से किया इनकार, यहां मच गया बवाल
x
हनुमान मंदिर में दाखिल हुए थे 2 दलित युवक।

लातूर: मंदिर में दलितों की एंट्री को लेकर महाराष्ट्र के लातूर जिले में विवाद खड़ा हो गया है. घटना के बाद ग्रामीणों ने दलित समुदाय के बहिष्कार का ऐलान किया है. हालांकि, पुलिस का दावा है कि बैठक कर विवाद को सुलझा लिया गया है.

एजेंसी की रिपोर्ट मुताबिक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि यह विवाद 3 दिन पहले 2 दलित युवाओं के मंदिर में घुसने को लेकर शुरू हुआ. जानकारी के मुताबिक दोनों दलित युवक लातूर की निलंगा तहसील के ताडमुगली गांव के रहने वाले हैं. दोनों ही पूजा करने गांव के हनुमान मंदिर में दाखिल हुए थे. उन्होंने इस दौरान मंदिर में नारियल भी फोड़ा. इस बात से गांव के दूसरे युवक नाराज हो गए. उन्होंने दलित युवकों के मंदिर में घुसने पर सवाल उठाए. मामला बढ़ने के बाद गांव के लोगों ने पूरे दलित समुदाय का बहिष्कार करने का फैसला किया.
10 रु. के बदले भरने पड़ेंगे 40 हजार
इस घटना के बाद गांव के ही एक आटा चक्की मालिक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वायरल वीडियो में चक्की मालिक दलित परिवार का आटा पीसने से इनकार करता नजर आ रहा है. वीडियो में चक्की मालिक को कहते हुए सुना गया कि अगर वह ग्रामीणों के फैसले के खिलाफ जाता है तो उसे इसका गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा और दलित परिवार से मिले 10 रुपए के बदले 40 हजार रुपए का जुर्माना भरना पड़ेगा.
आपस में हो गई थी गलतफहमी- पुलिस
इलाके के DSP दिनेश कुमार कोल्हे का कहना है कि दोनों पक्षों को बुलाकर बैठक की गई, जिसमें विवाद खत्म हो गया. हालांकि, उन्होंने मंदिर में एंट्री को विवाद का कारण मानने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि युवकों के बीच किसी गलतफहमी को लेकर विवाद हो गया था. गलती करने वाले युवकों ने समिति की बैठक में माफी मांग ली है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story