भारत

दुधमुंहा बच्चा लेकर भागा, पुलिस ने उठाया ये कदम

jantaserishta.com
28 Aug 2022 2:59 PM IST
दुधमुंहा बच्चा लेकर भागा, पुलिस ने उठाया ये कदम
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

गोंडा: गोंडा में ससुराल में आया पति पत्नी को चकमा देकर दुधमुंहा बच्चा लेकर भाग खड़ा हुआ। वह एक बाइक सवार से लिफ्ट मांगकर दो किमी दूर पहुंचा था कि पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने दुधमुंहे बच्चे को मां को सौंप दिया। मां ने पुलिस के इस कार्य की सराहना की है।

वजीरगंच बाजार निवासी राहुल गुप्ता पुत्र पवन गुप्ता की शादी मोतीगंज थाना के कहोबा चौराहा निवासी अन्नू गुप्ता की लड़की सपना गुप्ता से हुई है। सपना के तीन माह का एक बच्चा भी है। राहुल और सपना के बीच कुछ समय से विवाद चलरहा है। जिसके कारण सपना अपने नवजात शिशु के साथ अपने माता पिता के घर कहोबा रहती है।
बताया जाता है कि राहुल अपने बाइक से कहोबा अपने पत्नी से मिलने के बहाने आया। कुछ देर बाद बिना सपना को बताए नवजात शिशु को लेकर चुपके से घर से बाहर आया। कहोबा से डुमरियाडीह की ओर जाने वाले एक दूसरे बाइक सवार से लिफ्ट लेकर वजीरगंज के लिए बच्चे के साथ भागा। बच्चे को घर मे न देख बच्चे की मां शोर मचाने लगी। मामला कहोबा चौकी के ठीक सामने का था। चौकी के एसआई प्रमोद कुमार सिंह व मोनू यादव ने दो किमी दूर जा चुके राहुल को बच्चे के साथ पकड़ लिया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story