भारत

मंडप से फौजी दूल्हा हुआ फरार, हर्ष फायरिंग के दौरान हुई कहासुनी

Admin2
14 July 2021 3:04 PM GMT
मंडप से फौजी दूल्हा हुआ फरार, हर्ष फायरिंग के दौरान हुई कहासुनी
x
बरातियों ने भागकर बचाई जान

बिहार में एक शादी समारोह के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि किसी को इसकी उम्मीद भी नहीं थी। एक यहां फौजी बारात आई हुई थी। फौजी बना दूल्हा सात फेरों के लिए तैयार था। शादी सभी रस्में शुरू हो चुकी थीं। दुल्हन भी अपने पिया संग ससुराल जाने का बेताब थी। इसी बीच कुछऐसा घटित हो गया कि सबकी खुशियां पर पानी फिर गया। जनाती-बाराती एक-दूसरे के खून के प्यासे हो गए। इसके बाद दुल्हन को छोड़कर बाराती दूल्हे संग भाग निकले। मामला जानाबाद के मखदुमपुर का है। यहां टेहटा ओपी क्षेत्र के धीरा बिगहा में शादी समारोह चल रहा था। बारात गांव के प्रकाश यादव के घर महादेव बिगहा से आई थी। समारोह में जयमाला का रस्म शुरू हुई थी। इसी बीच बरात पक्ष के लोगों नें बंदूक से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गोली के छर्रे लड़की पक्ष के तरफ गिरे। इससे गांव के लोग नाराज हो गए। फिर क्या था दोनों तरफ से कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों तरफ से जमकर मारपीट की घटना हुई।

घटना में दोनों तरफ के करीब 10 लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना में कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। घायलों में चार का इलाज रेफरल अस्पताल मखदुमपुर में कराया गया, जो बरात पक्ष के हैं। घायलों में कमलेश यादव, पुरुषोत्तम यादव, रमेश यादव और चितरंजन यादव शामिल हैं। उपरोक्त सभी धर्नंसगरा, थाना महकार के रहने वाले हैं, जो दूल्हे के रिश्तेदार हैं। मारपीट की घटना के बाद दूल्हा अंकित कुमार बारात के साथ वापस लौट गया। जिससे शादी नहीं हो पाई। इस संबंध में टेहटा ओपी प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि अभी कोई आवेदन नहीं मिला है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।

Next Story