
x
पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
नई दिल्ली: दिल्ली में गोहत्या के आरोप में एक शख्स की कुछ लोगों ने एक अधेड़ को बेरहमी से पीट दिया। अधेड़ की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। छावला थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारी ने मृतक की पहचान विवेक (बदला हुआ नाम) के तौर पर की है। पुलिस ने बताया कि मृतक एक फॉर्म हाउस का सुरक्षा गार्ड बताया जा रहा है। जिस पर गाय लेकर आने का गंभीर आरोप भी है। मौके से पुलिस को गोवंश के अवशेष भी मिले हैं। पुलिस अधिकारी की मानें तो यह दिल्ली में पहला ऐसा मामला है, जब गो हत्या के आरोप में लोगों द्वारा किसी की पीट-पीट कर हत्या की गई है।
सूत्रों ने बताया कि घटना बीती देर रात करीब सवा दो बजे के आसपास की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि छावला स्थित फॉर्म हाउस पर गोहत्या की गई है। इस पर पुलिस तुरंत रवाना हो गई। लेकिन इससे पहले पुलिस मौके पर पहुंचती, वहां लोगों का एक गुट वहां पहुंच गया और सुरक्षा गार्ड के साथ ही वहां मौजूद दो से तीन लोगों को पीट दिया। सभी के घायल होने केबाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।
पुलिस अधिकारी की मानें तो अस्पताल से छूटने के बाद गो हत्या के आरोपों के मद्देनजर पूछताछ के लिए पुलिस इनमें से एक विवेक को छावला थाने ले गई। जहां पूछताछ के दौरान ही उसकी तबीयत बिगड़ गई। तत्काल उसे दोबारा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

jantaserishta.com
Next Story