भारत

बेरहम मां ने बेटी को मार डाला, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे

jantaserishta.com
9 Nov 2022 8:19 AM IST
बेरहम मां ने बेटी को मार डाला, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
इलाज के लिए जिला अस्पताल में रेफर कर दिया तो उसने कथित तौर पर अपनी 20 दिन की बेटी की हत्या कर दी.
नई दिल्ली: महाराष्ट्र के अकोला जिले में एक महिला का बेरहम चेहरा सामने आया है. जब डॉक्टर्स ने महिला की बेटी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में रेफर कर दिया तो उसने कथित तौर पर अपनी 20 दिन की बेटी की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि एक महिला अपने मामा के साथ बेटी का इलाज कराने के लिए अस्पताल लेकर गई थी, जिसे डॉक्टर्स ने रेफर कर दिया था.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला वाडी आदमपुर गांव की रहने वाली थी. 26 वर्षीय महिला अपने मामा के साथ बेटी के इलाज के लिए तेलहरा ग्रामीण अस्पताल आई थी. डॉक्टर्स ने आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया था. हालांकि जिला अस्पताल में बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया और बाद में पोस्टमार्टम से पता चला कि नवजात बच्चे की गला दबाकर हत्या की गई थी.
पुलिस ने बताया कि उन्होंने कहा कि हत्या के पीछे के मकसद का अभी पता नहीं चला है. आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का आरोप लगाया गया. मंगलवार को उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. सहायक पुलिस निरीक्षक दयानोबा फड़ ने कहा कि आगे की जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story