भारत

चुनाव आयोग और स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक खत्म, विधानसभा चुनाव टालने को लेकर आई ये खबर

jantaserishta.com
27 Dec 2021 1:02 PM IST
चुनाव आयोग और स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक खत्म, विधानसभा चुनाव टालने को लेकर आई ये खबर
x

नई दिल्ली: चुनाव आयोग और स्वास्थ्य मंत्रालय (Election commission and health ministry) की आगामी विधान सभा चुनावों को लेकर आज हुई अहम बैठक खत्म हो गई है. हालांकि, अभी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को टालने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है. पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव को टालने को लेकर हुई इस बैठक में चुनाव आयोग ने स्वास्थ्य सचिव से चुनावी राज्यों की कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वैरिएंट सहित वैक्सीनेशन की पूरी जानकारी ली। बैठक में कहा गया है कि अभी पांच चुनावी राज्यों में कोरोना के टीके की पहली डोज की स्थिति संतोजषनक है और यहां इन राज्यों में 100 में से 70 फीसद लोगों को कोरोना का पहला टीका लग चुका है। इस दौरान बताया गया कि यूपी में 83 प्रतिशत और पंजाब में 77 प्रतिशत लोगों को कोरोना की पहली डोज लग चुकी है. वहीं गोवा और उत्तराखंड में 100 प्रतिशत कोरोना की पहली डोज लग चुकी है. उधर मणिपुर में 70 प्रतिशत लोगों को कोरोना का पहला टीका लग चुका है.

बैठक में पांच राज्यों में आगामी विधान सभा चुनावों के लिए मौजूदा कोरोना के हालात पर चर्चा हुई. चुनाव आयोग स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण से कोविड स्थिति जायाजा लिया. इस दौरान कई बड़े अधिकारी भी शामिल हुए. बता दें कि इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग से कोरोना के चलते बिगड़ते हालातों को देखकर विधानसभा चुनाव को फिलहाल टालने की अपील की थी. इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ने उत्तर प्रदेश का दौरान कर हालात का जायजा लेने के बाद कोई ठोस निर्णय लेने की बात कही थी. आयोग ने चुनाव से पूर्व की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पंजाब, गोवा और उत्तराखंड का भी दौरा किया है. गौरतलब है कि गोवा, पंजाब, उत्तराखंड और मणिपुर विधान सभाओं का कार्यकाल अगले साल मार्च में समाप्त हो रहा है, जबकि उत्तर प्रदेश में विधान सभा का कार्यकाल मई में समाप्त होगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story