भारत

मैकेनिक ने अपने टैलेंट से सभी को चौंकाया, उद्योगपति आनंद महिंद्रा भी हुए कायल

jantaserishta.com
30 Dec 2021 11:55 AM IST
मैकेनिक ने अपने टैलेंट से सभी को चौंकाया, उद्योगपति आनंद महिंद्रा भी हुए कायल
x
देखें वीडियो।

नई दिल्ली: उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) अक्सर ऐसे वीडियो शेयर करते हैं, जिसे देखने के बाद लोग मोटिवेट हो जाते हैं. इतना ही नहीं, वह टैलेंटेड लोगों की परख करने के बाद उनकी मदद करने के लिए आगे भी आते हैं. पिछले कुछ महीने से आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने कई लोगों के टैलेंट को पहचाना और फिर उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया. सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होने वाले वीडियोज में से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो दिल छू लेते हैं, जिसके बाद वह अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर करना नहीं भूलते.

आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक शख्स सड़क के किनारे मैकेनिक काम करता है. हालांकि, उसके पास एक और काबिलियत है, जिसे वह मजबूरी के कारण अपना करियर नहीं बना पाया. बुधवार को आनंद महिंद्रा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें लोकल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का एक रिपोर्टर उस मैकेनिक के पास जाता है और फिर उसे गाने के लिए कहता है. असम का निवासी शख्स पहले तो गाने से कतराता है, लेकिन बार-बार कहने के बाद वह गाने लग जाता है. उसकी आवाज सुनने के बाद सभी वाहवाही करने लग जाते हैं.
बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हर कलाकार पहले शौकिया हुआ करता है'- एमर्सन. यह आदमी भले ही गैरेज में वाहनों का काम कर रहा है, लेकिन उसके अंदर का टैलेंट अब गैरेज के काम में बदल गया.' कुछ ही सेकंड का यह वीडियो अब खूब देखा जा रहा है. मैकेनिक ने बॉलीवुड का एवरग्रीन सॉन्ग 'चाहूंगा मैं तुम्हे सांझ सवेरे' गाया. लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. वीडियो देखकर समझा जा सकता है कि यह मामला असम का है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story