भारत

लालू के 'INDIA' में 'कई संयोजक' बयान के निकाले जाने लगे मायने

jantaserishta.com
24 Aug 2023 4:22 PM IST
लालू के INDIA में कई संयोजक बयान के निकाले जाने लगे मायने
x
पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के आईएनडीआईए में 'कई संयोजक' होने के बयान को लेकर अब मायने निकाले जाने लगे हैं। कहा तो यहां तक जा रहा है कि बिना बैठक में तय किए, ऐसे बयान देने का कोई मतलब भी नहीं है।
लालू प्रसाद दो दिन पहले गोपालगंज में अपने पैतृक गांव गए थे, जहां उन्होंने कहा था कि गठबंधन में संयोजक को लेकर कोई भी झंझट नहीं है। उन्होंने यहां तक कहा था कि संयोजक कोई भी हो सकता है। उन्होंने आगे यह भी कहा था कि चार- पांच राज्यों को मिलाकर भी एक संयोजक बनाया जाएगा। इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लालू प्रसाद की मुलाकात भी हो चुकी है। लालू के बयान पर जदयू तैयार होगी, यह आसान नहीं दिखता है।
पटना में जब आईएनडीआईए यानी इंडिया की पहली बैठक हुई थी, तभी से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संयोजक बनाए जाने की चर्चा होती रही है, हालांकि अब तक इसकी घोषणा नहीं हुई है। जदयू के एक नेता ने नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर कहते हैं कि नीतीश कुमार कई बार कह चुके हैं कि उन्हें कोई पद नहीं चाहिए बल्कि वे विपक्षियों को एकजुट करने का काम कर रहे है।
उन्होंने कहा कि इसे कोई नकार भी नहीं सकता कि नीतीश कुमार ने सभी विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने की न केवल पहल की है, बल्कि करीब-करीब सभी विपक्षी दलों को खड़ा कर दिया। उल्लेखनीय है कि इस नए गठबंधन की मुंबई में 31 अगस्त को बैठक होने वाली है, जिसमें माना जा रहा है कि इस मामले की लेकर निर्णय लिया जा सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story