एक साथ उठीं 11 लोगों की अर्थी, नजारा देखकर सहम गए लोग, देखिये वीडियो

भोपाल: उत्तर प्रदेश के चिरगांव में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से मध्य प्रदेश के दतिया जिले के पंडोखर थानांतर्गत छिरोना गांव के 11 लोगों की मौत हो गई थी। शनिवार को उनकी अर्थियां एकसाथ निकलीं तो गांव में मौजूद हरेक व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। वयस्कों की अर्थियों को लोगों ने कंधा दिया। वहीं बच्चों के शवों को परिजन हाथों में लेकर दाह संस्कार के लिए निकले। एकसाथ 11 लोगों के अंतिम संस्कार की वजह से पंडोखर गांव में गम का माहौल रहा और गांव शोक में डूब गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





