भारत
मेयर ने कहा- हिंदू का मकान हिंदू और मुस्लिम का मकान मुस्लिम ही खरीदे, ऐसा कानून बने
jantaserishta.com
19 July 2023 10:56 AM IST

x
कहा कि मंदिरों में कब्जों को लेकर मुस्लिमों की मानसिकता बेहद खराब है।
कानपुर (एजेंसी) उत्तर प्रदेश के कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि सरकार से मांग करूंगी कि हिंदू का मकान हिंदू और मुस्लिम का मकान मुस्लिम ही खरीदे, ऐसा कानून बनाया जाए।
मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा कि मंदिरों में कब्जों को लेकर मुस्लिमों की मानसिकता बेहद खराब है। इस पर कड़ाई से रोक लगाई जानी चाहिए। सरकार से मांग करूंगी कि हिंदू का मकान हिंदू और मुस्लिम का मकान मुस्लिम ही खरीदे।
मेयर ने कहा कि क्षेत्रीय पार्षद की शिकायत पर कानपुर के मुंशीपुरवा पहुंची। यहां पर हनुमान मंदिर के चारों ओर अवैध कब्जों को देखकर उनका पारा चढ़ गया। यहां 5 मकान मंदिर की तरफ बड़ा छज्जा और खिड़कियां खोले हुए थे।
उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान की मूर्ति के पास ही रोजाना कूड़ा फेंका जा रहा था। महापौर ने सभी कब्जा धारकों को बुलाकर कड़ी फटकार लगाई।
वहीं, पास ही स्थित नगर निगम पार्क में अवैध तरीके से मुंशीपुरवा धर्मशाला कैंपस में 2 मंजिला मकान बना लिया था। महापौर ने कहा, ''कानपुर में 125 मंदिर चिह्नित किए गए थे, जिस पर पूरी तरह से मुस्लिमों के अवैध कब्जे मिले। मंदिरों को कब्जामुक्त कराकर रहूंगी। जमीनों पर अवैध कब्जे पूरी तरह से खाली होने चाहिए।''
Tagsमेयर प्रमिला पांडेयप्रमिला पांडेयकानपुर मेयरमकानमकान खरीदMayor Pramila PandeyPramila PandeyKanpur MayorHouseHouse purchase
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





