भारत

जजों के रिटायरमेंट की उम्र का मामला, बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने कही ये बात

jantaserishta.com
15 Sept 2022 10:07 AM IST
जजों के रिटायरमेंट की उम्र का मामला, बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने कही ये बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के जजों के लिए रिटायरमेंट की आयु बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है. राज्य बार काउंसिल्स और हाई कोर्ट बार एसोसिएशन्स के पदाधिकारियों से परामर्श लेने के बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया है.
बार काउंसिल की पिछले हफ्ते हुई संयुक्त बैठक में बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने सभी की सहमति के बाद निष्कर्ष निकाला कि संविधान में तत्काल संशोधन किया जाना चाहिए. सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ाई जानी चाहिए.
BCI ने मीडिया को जारी किए बयान में कहा है कि न्यायालय के न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की उम्र 62 से बढ़ाकर 65 साल की जानी चाहिए. वहीं, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की उम्र को बढ़ाकर 67 साल करने की मांग की गई है.
BCI ने अपने बयान में कहा है कि इस प्रस्ताव की एक कॉपी भारत के प्रधान मंत्री और केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री को तत्काल कार्रवाई के लिए भेजने का निर्णय लिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story