भारत
मप्र कांग्रेस के दो विधायकों पर लगे बदसलूकी के आरोप का मामला अनुशासन समिति को जाएगा
jantaserishta.com
10 Oct 2022 3:10 PM IST

x
भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के कांग्रेस के दो विधायकों पर ट्रेन में यात्रा के दौरान एक महिला से कथित तौर पर बदसलूकी करने के आरोप का मामला कांग्रेस की अनुशासन समिति को जाएगा, फिलहाल इस मामले की जांच के लिए एक समिति बनाई जा रही है।
पिछले दिनों कांग्रेस के दो विधायकों सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा और कोतमा से सुनील सराफ पर ट्रेन में यात्रा के दौरान एक महिला से बदसलूकी करने का आरोप लगा था।इस पर पुलिस ने भी मामला दर्ज है।
इस मामले को लेकर संवाददाताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से सवाल किया कि आखिर विधायकों पर कोई कार्रवाई हो रही है और पार्टी की क्या राय है तो उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह की अध्यक्षता में एक समिति बना रहे हैं उसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे निर्णय लेंगे और उस रिपोर्ट को अनुशासन समिति को सौंपा जाएगा।
ज्ञात हो कि रेवांचल एक्सप्रेस में एक महिला अपने नवजात शिशु के साथ यात्रा कर रही थी महिला ने कांग्रेस के दो विधायकों पर आरोप लगाया था कि देर रात में ट्रेन मे दोनों विधायक नशे की हालत में थे और उन्होंने उसके साथ बदसलूकी की, महिला के पति ने इस मामले में एक ट्वीट भी किया था, जिसमें कहा गया है कि मेरी पत्नी नवजात शिशु के साथ ट्रेन में यात्रा कर रही हैं इस दौरान दो यात्री नशे में हैं।यह ट्वीट उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेल मंत्रालय सहित आईआरसीटीसी और पीएमओ के अलावा डीआरएम भोपाल को भी टैग किया था, बाद महिला को जीआरपी और आरपीएफ ने सुरक्षा मुहैया कराई थी। जीआरपी महिला को अपनी सुरक्षा में लेकर भोपाल पहुंची और महिला ने हबीबगंज जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों विधायकों पर मामला भी दर्ज हुआ मगर दोनों विधायक अपने को निर्दोष बता रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





