Top News

पति, पत्नी और वो का मामला, फंस गए नेता जी!

jantaserishta.com
14 Dec 2023 4:02 PM IST
पति, पत्नी और वो का मामला, फंस गए नेता जी!
x

आगरा: यूपी के आगरा में एक अजब मामला सामने आया है। जहां प्रेमिका के साथ पति को रंगे हाथों पकड़ने के लिए एक महिला मैनपुरी से आगरा आ गई। यहां तक कि उसने अपने पिता को भी बुला लिया। काफी देर तक जब फ्लैट का दरवाजा नहीं खुला तो महिला वहीं धरने पर बैठ गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि पुलिस ने दरवाजा तोड़ने से इनकार करते हुए वापस लौट गई।

दरअसल मैनपुरी के घिरौर के रहने वाले एक कारोबारी ने अपनी बेटी की शादी साल 2018 में सपा नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख से की थी। महिला ने पुलिस को बताया कि पति का कोल्ड स्टोरेज के साथ ही कई स्कूलों का संचालन भी करते हैं। उनकी डेढ़ साल की बेटी है। पति दवा लेने और कारोबार के सिलसिले में अकसर आगरा आया करते हैं। उसे पहले उन पर शक नहीं था लेकिन धीरे-धीरे पति का व्यवहार बदलने लगा। ससुराल में उसका उत्पीड़न शुरू हो गया। पति उससे झूठ बोलने लगे।

महिला ने बताया कि यह देख उसने खुद ही छानबीन शुरू की। तब पता लगाया कि पति का मथुरा की रहने वाली एक युवती से अवैध संबंध हैं। पति ने आगरा में किराए पर फ्लैट ले रखा है। प्रेमिका के साथ वहां रहते हैं। प्रेमिका को आगरा में पत्नी का दर्जा दिया है। महिला के मुताबिक दो दिन पहले पति आगरा आए थे। उसे जानकारी हुई कि पति प्रेमिका के साथ रह रहे हैं। तु उसने मायके वालों के साथ आगरा के ताजगंज के एकता चौकी क्षेत्र में अंसल एमराल्ड हाइट्स अपार्टमेंट आ गई। वहां की पार्किंग में पति की दोनों गाड़ियां खड़ी मिलीं। गार्ड से उसने पता किया कि जिसकी गाड़ी हैं वह किस फ्लैट में रहता है। फिर फ्लैट नंबर पता चलने पर वह ऊपर आ गई। दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई दरवाजा नहीं खोल रहा है।

महिला ने 112 नंबर पर फोन किया। दो बार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भी दरवाजा खटखटाया लेकिन नहीं खुला। पुलिस यह कहकर वापस लौट गई कि अंदर कोई अपराधी नहीं है जो पुलिस दरवाजा तोड़ दे। महिला ने शाम को दोबारा फोन किया, पुलिस पहुंची लेकिन कुछ देर रुककर वापस लौट आई।

इंस्पेक्टर ताजगंज जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने सोसाइटी वालों से संपर्क किया है। सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। फ्लैट में महिला का पति अपनी प्रेमिका के साथ है पहले इसकी पुष्टि की जाएगी। उसके बाद दरवाजा खुलवाने के प्रयास किए जाएंगे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story