भारत

विवाहिता का अपहरण कर किया रेप, कोर्ट ने आरोपियों को दी कठोर सजा

Nilmani Pal
9 Feb 2022 1:50 AM GMT
विवाहिता का अपहरण कर किया रेप, कोर्ट ने आरोपियों को दी कठोर सजा
x
कोर्ट का फैंसला

एमपी। मध्य प्रदेश के नागदा में एक विवाहिता का अपहरण कर उसके साथ रेप किया गया था। साल 2014 में हुई इस घटना में 5 लोगों ने महिला को 5 माह कैदकर दुष्कर्म किया था। अब कोर्ट ने इस मामले में 20-20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। घटना साल 2014 की है। नागदा की रहने वाली महिला ससुरालवालों से झगड़ा करने के बाद अपने माता-पिता के यहां देपालपुर जाने के लिए निकली।

महिला जब बहुत देर बाद नहीं लौटी तो महिला के पति ने थाने में अपनी पत्नी के गायब होने की मौखिक सूचना दी थी। बस में सवार होने के बाद उसे कुछ लोग मिले। इन लोगों ने महिला को आश्वस्त किया कि आप परेशान न हों, हम आपको मायके छोड़ देंगे।

बस में ही इन लोगों ने अपने कुछ अन्य साथियों से भी संपर्क कर बुला लिया। देपालपुर के आगे जाने के बाद यह लोग महिला को लेकर घने जंगल में चले गए। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देकर बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। इसके बाद आरोपी युवक उसे एक अन्य महिला के यहां ले गए और उसे कैद कर दिया। यहां पांच महीने तक कैद रखने के साथ उसके साथ रेप भी किया। आरोपियों ने महिला के साथ समझौते की अर्जी भी लगाई थी, लेकिन कोर्ट ने अर्जी निरस्त कर एक महिला सहित, 5 आरोपियों को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई।


Next Story