भारत

दहेज का केस: 5 लाख के लिए टूट गई थी शादी, अब हुआ ये...

jantaserishta.com
2 Jun 2022 2:16 PM IST
दहेज का केस: 5 लाख के लिए टूट गई थी शादी, अब हुआ ये...
x

रांची: झारखंड के रांची में 5 लाख रुपये के लिए टूटी शादी समाज की पहल से पहाड़ी मंदिर में हुई. दरअसल कुछ दिन पहले कांटाटोली स्थित गौसनगर के विकास वर्मा और कौशल्या देवी की शादी दहेज में मांगे गए 5 लाख रुपये के लिए टूट गई थी. जब इस घटना की खबर स्थानीय लोगों को हुई तो उन्होंने दूल्हे और दुल्हन पक्ष के लोगों से बातचीत की और आपसी विवाद को सुलझाया.

स्थानीय लोगों ने विकास और कौशल्या की शादी पहाड़ी मंदिर में कराई. साथ ही पूरे समाज के सामने दूल्हा विकास और उसके परिवार ने दुल्हन को पूरे मान-सम्मान के साथ रखने और कोई दहेज नहीं लेने की शपथ ली. शादी के बाद मंदिर समिति की तरफ से मैरिज सर्टिफिकेट दिया गया. इसके बाद विकास और कौशल्या ने कोर्ट में शादी के लिए आवेदन दिया.
बारातियों के लिए खाने की व्यवस्था दुल्हन के परिजनों की तरफ से की गई. 14 मई को जयमाला के ठीक बाद दहेज में 5 लाख रुपये ना मिलने पर दूल्हे पक्ष ने शादी में जमकर हंगामा किया था. दहेज की अचानक आई मांग पर दुल्हन ने गुस्से में शादी से ही इनकार कर दिया था. इसके कुछ दिन बाद वर पक्ष को भी अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने उदाहरण पेश कर पहाड़ी मंदिर में शादी कराई.
यह शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. दूल्हा और दुल्हन और उनका परिवार भी इस शादी के बाद से बेहद खुश हैं. नवविवाहित जोड़े का कहना है कि वो समाज को दहेज ना लेने का संदेश देना चाहते हैं. अब गांव के बड़े बुजुर्ग वर-वधु को नए जीवन के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story