भारत

युवक-युवती की शादी तय, लेकिन युवती के पिता करने लगे आनाकानी, फिर....

jantaserishta.com
17 April 2022 9:03 PM IST
युवक-युवती की शादी तय, लेकिन युवती के पिता करने लगे आनाकानी, फिर....
x
पढ़े पूरी खबर

पुवायां: दो साल से युवक-युवती की शादी तय थी। युवती का पिता इस शादी से मुकर गया था। रविवार को युवती अचानक युवक के घर पहुंच गई। वहां युवक से शादी करने की बात कही। इसपर युवक के परिवार वालों ने मंदिर में दोनों की शादी करा दी। पुवायां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बड़ी बेटी की शादी बंडा थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ दो साल पूर्व तय की थी। दोनों की सगाई व गोद भराई की रस्म भी हो गई।

दोनों ने फोन पर बातें करना शुरू कर दीं। एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। लेकिन बाद में युवती के पिता शादी करने में आनाकानी करने लगे। तब करीब 7 माह पहले युवती अपना घर परिवार छोड़कर युवक के घर आ गई, लेकिन युवक के परिवार के लोगों के समझाने पर युवती घर चली गई। युवती के पिता ने 15 दिन में शादी करने की बात रखी, फिर मुकर गया।
सात माह तक इंतजार देखने के बाद रविवार सुबह युवती अपना घर परिवार छोड़कर दोबारा युवक के घर आई। शादी कराए जाने की बात कही। युवक के परिवार वालों ने मंदिर में दोनों की शादी करा दी। दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर सुखमय जीवन बिताने का संकल्प लिया ।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story