भारत

महिला थाने में कराई गई प्रेमी और प्रेमिका की शादी, पूरा माजरा जानने के लिए पढ़े ये खबर

jantaserishta.com
16 Aug 2021 9:41 AM IST
महिला थाने में कराई गई प्रेमी और प्रेमिका की शादी, पूरा माजरा जानने के लिए पढ़े ये खबर
x

बिहार के गया में बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया. यहां प्रेमिका के गर्भवती होने के बाद प्रेमी शादी करने से इनकार करने लगा. प्रेमिका ने जब दबाव बनाया, तो आरोपी प्रेमी फरार हो गया. प्रेमिका ने हार नहीं मानी बल्कि थाने पहुंच गई और पुलिस को आपबीती सुनाई. पुलिस का दबाव बना, तो प्रेमी थाने आ गया. पुलिस ने इस मामले में फैसला करते हुए दोनों की थाने में ही शादी करा दी.

गया के महिला थाने में 75वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न चल रहा था. ध्वजारोहण के बाद पुलिसकर्मी बैठी हुई थीं, उसी दौरान महिला थाने में प्यार में मिले धोखे की कहानी सामने आई. महिला थाना प्रभारी रविरंजना ने बताया कि थाने में आई प्रेमिका शिवानी ने बताया कि प्रेमी नीतीश कुमार ने उसे धोखा दिया है. शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए और जब वह गर्भवती हो गई, तो अब शादी करने से इंकार कर रहा है.
महिला थाना प्रभारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी. उधर प्रेमी नीतीश कुमार को जब मालूम पड़ा कि प्रेमिका थाने में पहुंच गई है, तो उसके पसीने छूट गए. वह भी चुपचाप थाने पहुंच गया. प्रेमिका ने बताया कि उसकी फुफेरी बहन की शादी में नीतीश कुमार से मुलाकात हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए.
प्रेमी नीतीश कुमार ने उससे शादी का वादा किया था. इसी दौरान वह गर्भवती हो गई. अचानक उसकी तबीयत खराब हुई, तो घरवाले उसे लेकर हॉस्पिटल पहुंचे. डॉक्टरों ने जब लड़की के गर्भवती होने की जानकारी दी, तो घरवाले परेशान हो गए. इसके बाद दोनों की प्रेम कहानी का पर्दाफाश हो गया.
हालांकि लड़की के घरवाले शादी करने के लिए तैयार थे, लेकिन नीतीश कुमार शादी से इनकार कर रहा था. पुलिस ने प्रेमी नीतीश कुमार को समझाया, जिसके बाद दोनों की शादी थाने में ही करा दी गई. महिला थाना प्रभारी रविरंजना ने बताया कि दोनों के बीच पिछले दो वर्ष से प्रेम संबंध थे. लड़की गर्भवती हो गई थी, महिला थाने में दोनों की शादी करा दी गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story