भारत

बिल्डिंग का नक्शा नहीं हो रहा था पास, प्रबंधक ने उठाया ऐसा कदम मच गया हड़कंप

jantaserishta.com
28 Feb 2025 3:21 PM IST
बिल्डिंग का नक्शा नहीं हो रहा था पास, प्रबंधक ने उठाया ऐसा कदम मच गया हड़कंप
x
फोटो सोशल मीडिया पर डाली.
अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां बिल्डिंग का नक्शा पास ना होने से परेशान सरस्वती विद्या मंदिर के प्रबंधक अशोक पैसल ने मुस्लिम टोपी पहनकर हिंदू धर्म छोड़ने की धमकी दे डाली. जैसे ही उन्होंने अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की, हड़कंप मच गया. हिंदू संगठनों के लोग और प्रशासनिक अधिकारी मान-मनौव्वल में जुट गए.
आखिर में नक्शा पास होने के आश्वासन पर प्रबंधक अशोक पैसल ने मुस्लिम टोपी उतार दी. वहीं, इस मामले में जिले के जिम्मेदार अफसर चुप्पी साधे हुए हैं. प्रबंधक का कहना है कि उन्हें रिश्वत के डेढ़ लाख रुपये भी वापस मिल गए हैं.
दरअसल, पूरा मामला अमरोहा जिले के सैद नगली नगर पंचायत के सरस्वती विद्या मंदिर के प्रबंधक अशोक पैसल से जुड़ा हुआ है. बीते दिनों अशोक ने मुस्लिम टोपी पहनकर अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड की थी, साथ ही कहा था कि वह धर्म परिवर्तन करने जा रहे हैं. क्योंकि, रिश्वत देने के बाद भी उनकी बिल्डिंग का नक्शा नहीं पास हो रहा.
इस घटना के बाद हिंदू संगठनों से लेकर जिला प्रशासन के लोग प्रबंधक की मान-मनौव्वल में जुट गए. उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही नक्शा पास कराए जाएगा और कथित रिश्वत के पैसे भी लौटाए जाएंगे. इस आश्वासन के बाद प्रबंधक माने.
आरोप है कि सैद नगली नगर पंचायत में तैनात अधिशासी अधिकारी सलिल भारद्वाज ने सरस्वती विद्या मंदिर के प्रबंधक अशोक से डेढ़ लाख रुपये अपने चहेते ठेकेदार सत्यम गुप्ता को दिलवाए थे. अधिकारी ने प्रबंधक को मेमो देकर रिश्वत डकारने की कोशिश की थी. जिसपर प्रबंधक ने अफसरों से शिकायत कर दी. रायता फैलता देख अधिशासी अधिकारी ने ठेकेदार से रिश्वत की रकम वापस करा दी. हालांकि, इसके बावजूद प्रबंधक ने मुस्लिम टोपी लगाकर गंभीर आरोप जड़ दिए, जिसके बाद बवाल मच गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story