भारत

एयरपोर्ट अथॉरिटी के मैनेजर ने विधायक के बेटे की एंट्री रोकी, कट गए नल कनेक्शन

jantaserishta.com
13 Jan 2022 7:20 PM IST
एयरपोर्ट अथॉरिटी के मैनेजर ने विधायक के बेटे की एंट्री रोकी, कट गए नल कनेक्शन
x

डेमो फोटो 

पढ़े पूरी खबर

तिरुपति: आंध्र प्रदेश के तिरुपति में एयरपोर्ट पर एंट्री न देने से नाराज विधायक के बेटे पर एयरपोर्ट के कर्मचारियों के नल कनेक्शन कटवाने का आरोप लगा है.

मामला तिरुपति के रेनीगुंटा एयरपोर्ट का है. यहां पिछले हफ्ते वाईएसआर कांग्रेस विधायक बी करुणाकर रेड्डी के बेटे और डिप्टी मेयर अभिनय रेड्डी मंत्री बोत्सा सत्यनारायण और तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) अध्यक्ष वाईवी सुब्बारेड्डी का स्वागत करने पहुंचे थे. मंत्री सत्यनारायण एक कबड्डी प्रतियोगिता के समापन पर पहुंचे थे.
एयरपोर्ट अथॉरिटी मैनेजर सुनील ने अभिनय रेड्डी और उनके पीए को एयरपोर्ट में एंट्री देने से इनकार कर दिया था. इसके बाद उनके बीच तीखी नोकझोंक हुई थी.
विवाद बढ़ने के बाद विधायक के बेटे और डिप्टी मेयर सत्यनारायण पर एयरपोर्ट स्टाफ की नल सप्लाई कटवाने का आरोप लग रहा है.
हालांकि नगर निगम का दावा है कि पाइपलाइन में कुछ फंस जाने के कारण सप्लाई रुकी है. कर्मचारियों को खराब ड्रेनेज सिस्टम की परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है. निगम का दावा है कि ड्रेनेज से तेलुगु गंगा जल की आपूर्ति प्रदूषित होती है.
वहीं उप महापौर और विधायक के बेटे अभिनय रेड्डी ने एयरपोर्ट के अधिकारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि कर्मचारी प्रोटोकॉल का पालन नहीं करते हैं. इससे पहले भी केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के दौरे के समय एयरपोर्ट स्टाफ असम्मानजनक व्यवहार कर चुका है.
विपक्ष के नेता और टीडीपी महासचिव नारा लोकेश ने डिप्टी मेयर की आलोचना की है. एयरपोर्ट और तिरुपति नगर निगम के अधिकारियों ने मामले पर कुछ कहने से साफ इनकार कर दिया है. एयरपोर्ट का संचालन एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया करती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story