भारत के पहले परमाणु परीक्षण का बटन दबाने वाले शख्स का निधन, जानें सब कुछ

नई दिल्ली : भारत के पहले न्यूक्लियर वेपन टेस्ट का बटन दबाने वाले प्रणब दस्तीदार नहीं रहे। उन्होंने 11 फरवरी को अमेरिका के कैलिफोर्निया में अंतिम सांस ली। 18 मई, 1974 को 'स्माइलिंग बुद्धा' कोडनेम वाले ऑपरेशन के तहत भारत ने पहला परमाणु परीक्षण किया था। दस्तीदार को अगले साल, 1975 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। वह भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) के डायरेक्टर भी रहे। इसके अलावा यूनाइटेड नेशंस इंटरनैशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (IAEA) के निदेशक भी रहे। बतौर वैज्ञानिक, उन्होंने भारत की पहली स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी INS अरिहंत के लिए रिएक्टर के डिजाइन और डिवेलपमेंट में भी अहम भूमिका निभाई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





