भारत

इंसानी मांस का चखना! हत्या के बाद मांस खाता था शख्स, नरभक्षी हत्यारे को कोर्ट ने सुनाई ये सजा

jantaserishta.com
16 Nov 2021 11:37 AM IST
इंसानी मांस का चखना! हत्या के बाद मांस खाता था शख्स, नरभक्षी हत्यारे को कोर्ट ने सुनाई ये सजा
x
मांस वोडका (Vodka) के साथ खाया था.

नई दिल्ली: रूस में एक शख्स को तीन लोगों की हत्या (Murder) के मामले में उम्रकैद (Life Imprisonment) की सजा सुनाई गई. इस नरभक्षी हत्यारे (Cannibal Killer) ने तीन लोगों की चाकू से हत्या करने के बाद उनका मांस वोडका (Vodka) के साथ खाया था.

'डेली मेल' की रिपोर्ट के मुताबिक, 32 साल के व्लादिमीर यादने (Vladimir Yadne) ने गाज़-सेल के सुदूर साइबेरियाई इलाके में एक रात में दो पुरुषों और एक महिला की हत्या कर दी थी. यादने न सिर्फ लोगों को मारता था, बल्कि उनके कच्चे मांस के साथ वोडका पीता था.
घटना इसी साल मार्च के महीने की है, जब यादने ने एक महिला (59) और उसके पुरुष दोस्त (51) के साथ बहस होने पर दोनों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. कोर्ट में सुनवाई के दौरान बताया गया कि दोनों की हत्या के बाद यादने के मन में इंसानी मांस खाने की इच्छा हुई.
इस मामले में आपराधिक न्याय विभाग के प्रमुख इन्ना नोसोवा ने कहा, "उसने (यादने) मारे गए लोगों के मांस का स्वाद लेने का फैसला किया. वह शराब लेकर आया और शव के मांस के साथ उसे पीने लगा." रिपोर्ट में कहा गया कि उसने मांस पकाकर नहीं, बल्कि कच्चा ही खाया.
बताया गया कि व्लादिमीर यादने ने उसी रात दूसरी जगह जाकर 52 वर्षीय एक और व्यक्ति की हत्या की थी. हत्या के बाद उसने शव का मांस भी खाया. तीन हत्याओं के बाद पुलिस ने यादने को गिरफ्तार कर लिया, जहां उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया. उसे कोर्ट में पेश में किया गया, जहां हाल ही में उसे आजीवन कारावास की सजा काटने का आदेश दिया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story