भारत

साइकिल से प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचा शख्स, लोगों ने फूलों से किया स्वागत, लेकिन पूरा मामला जानकर आएगा गुस्सा

jantaserishta.com
8 Jan 2021 8:30 AM IST
साइकिल से प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचा शख्स, लोगों ने फूलों से किया स्वागत, लेकिन पूरा मामला जानकर आएगा गुस्सा
x

DEMO PIC 

बिहार के सारण जिले से देश की राजधानी दिल्ली के लिए रवाना हो गए.

सारण: बिहार में राशनकार्ड बनाने में गड़बड़ी कर गरीबों को सरकारी योजनाओं से वंचित करने का मामला अक्सर प्रकाश में आते रहता है. इस बात से नाराज ग्रामीण कई बार सड़क पर प्रदर्शन भी करते हैं. लेकिन, बिहार के सारण निवासी रामायण प्रसाद चौरसिया विभाग में व्याप्त धांधली से इतने नाराज हुए कि उन्होंने साइकिल उठायी और बिहार के सारण जिले से देश की राजधानी दिल्ली के लिए रवाना हो गए. उन्होंने बताया कि वो दिल्ली पहुंच कर पीएम मोदी से विभागीय लालफीताशाही की शिकायत करेंगे और कार्रवाई की मांग करेंगे.

बता दें कि सारण के राज भैरोपुर निजामत निवासी रामायण प्रसाद चौरसिया ने 21 दिसम्बर को सारण से दिल्ली की यात्रा शुरू की थी. रोजाना लगभग 80 से 90 किलोमीटर साइकिल चलाने के बाद वे दिल्ली पहुंच गए हैं. दिल्ली पहुंचने के बाद लोगों ने उनका फूल देकर स्वागत किया है. इसके बाद वे पीएम कार्यालय पहुंचे, जहां वे पीएम से मिलने का इंतजार कर रहे हैं.
रामायण चौरसिया के अनुसार वे पीएम मोदी से मिलने की कोशिश करेंगे. अगर मिल नहीं पाए तो लिखित शिकायत देकर उनसे कार्रवाई करने की आग्रह करेंगे. बता दें कि रामायण चौरसिया एक समाजसेवी हैं. ऐसे में जन विरतण प्रणाली में चल रहे धांधली से नाराज होकर वे अपनी साइकिल पर तख्ती लगा कर दिल्ली के लिए रवाना हुए थे.
ग्रामीणों की मानें रामायण ने जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों द्वारा लगातार की जा रही धांधली के बारे में जिलाधिकारी को जानकारी दी थी और कार्रवाई करने की गुहार लगाई थी. वहीं, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय को भी इस बाबत उन्होंने पत्र भेजा था. लेकिन इन सब के बावजूद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तब उन्होंने कहा कि अब वे खुद प्रधानमंत्री से मिल कर अपनी समस्या रखेंगे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story