भारत

कटा हुआ सिर बैग में लेकर घूमता रहा शख्स, भनक लगते ही दहशत में आए ग्रामीण, फिर...

jantaserishta.com
8 July 2021 4:55 PM IST
कटा हुआ सिर बैग में लेकर घूमता रहा शख्स, भनक लगते ही दहशत में आए ग्रामीण, फिर...
x
अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला.

झारखंड में सरायकेला जिले के लुपुंग डीह गांव में मंगलवार दोपहर एक अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला. यहां गुड्डू गोप नामक एक विक्षिप्त बैग में एक महिला का धड़ से अलग किया हुआ स‍िर लेकर घंटों घूमता रहा.

विक्षिप्त गुड्डू गोप ने महिला के सिर को काट कर बैग में रख लिया और गांव में काफी देर तक घूमता रहा. इस बात की भनक जब ग्रामीणों को लगी तो ग्रामीणों ने फौरन नीमडीह पुलिस को मामले से अवगत कराया. इधर पुलिस द्वारा खोजबीन करते हुए मानसिक रूप से विक्षिप्त गुड्डू गोप को हिरासत में ले लिया.
वहीं, बैग में रखे हुए कटे सिर को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. नीमडीह पुलिस को काफी मशक्कत करने के बाद बैग में स‍िर कटी लाश की पहचान हुई.
जानकारी के अनुसार, स‍िर कटी लाश चांडिल के बनिया पाड़ा के गुरुचरण कुम्हार की पत्नी सबिता कुम्हार की थी. लुपुंगडीह निवासी गुड्डू गोप और उनकी पत्नी ने मिलकर सबिता कुम्हार की गला रेत कर हत्या कर दी थी.
सबिता कुम्हार गत सात साल से अपने पति को छोड़कर गुड्डू गोप के घर पर रहती थी. गुड्डू गोप सुबह से स‍िर कटी लाश को बैग में भर कर लुपुंगडीह गांव में घूम रहा था.
ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस जब वहां पहुंची तो बैग छोड़ कर भाग गया. काफी खोजबीन के बाद गुड्डू गोप को गिरफ्तार किया. गुड्डू गोप ने पुलिस को काफी घुमाया फिर जाकर गुरुचरण कुम्हार का घर जाकर शिनाख्त कराया.
गुड्डू गोप ने बताया कि चांडिल रेलवे स्टेशन के बंद पड़े धान मिल के पीछे सबिता कुम्हार को गला रेत कर हत्या की है. पुलिस ने लाश जब्त की और दोनों पति-पत्नी को गिरफ्तार किया. सबिता कुम्हार के पति गुरुचरण कुम्हार ने बताया कि सात साल पहले वह घर से निकल गई थी. इसके साथ कोई संबंध नहीं था.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story