भारत

शख्‍स ने बिल्डिंग से कूदकर दी जान, पड़ोसी सूचना देने पहुंचे घर तो दिखा ऐसा नजारा कि उड़ गए होश

jantaserishta.com
6 March 2021 2:35 PM IST
शख्‍स ने बिल्डिंग से कूदकर दी जान, पड़ोसी सूचना देने पहुंचे घर तो दिखा ऐसा नजारा कि उड़ गए होश
x
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मुंबई. मुंबई (Mumbai) के मुलुंड इलाके में एक शख्‍स ने बिल्डिंग की छठी मंजिल से कूदकर आत्‍महत्‍या (Suicide) कर ली . इस बात की जानकारी देने के लिए जब पड़ोसी उसके घर पर पहुंचे तो वहां पर उसके पिता और दादा की शव पड़ा हुआ था. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि शख्‍स ने पहले अपने पिता और दादा की हत्‍या (Murder) की उसके बाद खुद बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है.

जानकारी के मुताबिक मुंबई के मुलुंड इलाके में शनिवार की सुबह जब लोग अपने घरों में थे उस वक्‍त एक शख्‍स ने बिल्डिंग की छठी मंजिल से कूद कर जान दे दी. इस बात की जानकारी जैसे ही सोसाइटी के लोगों को लगी तो उन्‍होंने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दे दी.
जब तक पुलिस आती सोसाइटी के लोगों ने शख्‍स के परिजनों को जानकारी देनी चाही. जब लोग शख्‍स के घर पहुंचे तो दरवाजा बंद था. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो घर के अंदर ही मृतक युवक के पिता और दादा का शव पड़ा था. प्राथमिक जांच में पुलिस को लगता है कि युवक ने पहले अपने पिता और दादा की हत्‍या की उसके बाद बिल्डिंग के कूद कर आत्‍महत्‍या कर ली. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story