भारत

अफरा-तफरी का माहौल: मुंह में पेट्रोल भरकर करतब दिखाना शख्स को पड़ा भारी, कई बच्चे झुलसे, देखें वीडियो

jantaserishta.com
31 Aug 2021 1:07 PM IST
अफरा-तफरी का माहौल: मुंह में पेट्रोल भरकर करतब दिखाना शख्स को पड़ा भारी, कई बच्चे झुलसे, देखें वीडियो
x
यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है.

हापुड़. उत्तर प्रदेश के हापुड़ (Hapur) जनपद में श्रीकृष्ण जनमाष्टमी (Shri Krishna Janmashtami) के मौके पर पिलखुआ कोतवाली क्षेत्र की नई आबादी में पेट्रोल से करतब दिखाना एक युवक को भारी पड़ गया. मुंह में पेट्रोल भरकर करतब दिखाने के दौरान हादसा हो गया, जिसमें करतब दिखाने वाले युवक सहित कई छोटे बच्चे आग में झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है.

बताया जा रहा है कि बीती रात कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर एक युवक पेट्रोल से करतब दिखा रहा था, इसी दौरान बोतल से पेट्रोल डालने पर आग फैल गई और बोतल जमीन पर फेंक दी गई. जिसके बाद बोतल फट गई और आसपास खड़े बच्चे आग की चपेट में आकर झुलस गए. आग में झुलसने से बच्चों सहित सात लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक युवक हाथों में लकड़ी लेकर आग के साथ करतब दिखाने की कोशिश कर रहा है लेकिन इसी दौरान जब पेट्रोल से भरी बोतल से लकड़ी के ऊपर पैट्रोल डाला गया तो बोतल ने आग पकड़ ली. जिसके बाद बोतल नीचे फेंक दी गई, जमीन पर बोतल गिरते ही फट गई औऱ आग फैल गयी.


बोतल फटने के बाद आसपास खड़े लोग आग की चपेट में आकर घायल हो गए. फिलहाल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस कार्यवाही की बात कह रही है. हादसे में घायल हुए बच्चों के परिजनों ने बताया कि बीती रात जन्माष्टमी के मौके पर करतब दिखाया जा रहा था. इसी दौरान मोहल्ले के बच्चे भी करतब देखने पहुंच गए. करतब दिखाने के दौरान लगी आग में आसपास खड़े बच्चे भी झुलस गए, जिसमें उनका भी एक बेटा शामिल है. फिलहाल उसका उपचार सरस्वती मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.
इस मामले में पिलखुआ कोतवाली के प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि बीती रात पेट्रोल से करतब दिखाने के दौरान एक हादसा हुआ है, जिसमें आग में कुछ बच्चे झुलस गए हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है. करतब दिखाने वाले शख्स का पता लगाया जा रहा है. पुलिस इस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करेगी. आग से हादसे में मनीष, मोहित, सोनू, लकी, लोकेश, सोनू और आरव शामिल है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story