भारत

शख्स का नौकरानी से था प्रेम प्रसंग, दोनों ने कर ली शादी, फिर खेला गया खूनी खेल

jantaserishta.com
6 April 2021 12:56 PM IST
शख्स का नौकरानी से था प्रेम प्रसंग, दोनों ने कर ली शादी, फिर खेला गया खूनी खेल
x
खौफनाक षड्यंत्र रचा....

झारखंड के खूंटी जिले से एक हत्या का मामला सामने आया है. जहां पर दिल्ली के रहने वाले एक शख्स राकेश मल्लिक की हत्या खूंटी के रनिया में उसकी पत्नी ने करवा दी. बताया जा रहा है कि महिला पहले राकेश की नौकरानी थी. दोनों में प्रेम प्रसंग हुआ और दोनों ने शादी कर ली. इसके बाद महिला ने दिल्ली में अपने पति का मकान हड़पने के लिए पति की हत्या का खौफनाक षड्यंत्र रचा.

यह मामला 25 जनवरी 2021 का है जब रनिया थाना क्षेत्र के खरवागढ़ा तुंबाटोली के पास बालू में ढका हुआ एक अज्ञात शव बरामद हुआ था. जिसकी पहचान दिल्ली के टैगोर गार्डन निवासी राकेश मल्लिक के रूप में हुई थी.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तोरपा एसडीपीओ और इंस्पेक्टर के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था और तकनीकी अनुसंधान के जरिए हाबिल कंडुलना नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था. पूछताछ के दौरान इसने हत्या की बात कबूली थी. इसके बाद मृतक की पत्नी के अलावा दो और लोगों के इस हत्याकांड में शामिल होने की बात सामने आई थी.
आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति शराब पीकर उसे प्रताड़ित करता था. महिला ने पुलिस को बताया कि संपत्ति के लालच में वो उसे दिल्ली से रनिया लेकर आई और अपने साथियों के साथ मिलकर डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी. सबूत मिटने के लिए लाश को बालू से ढक दिया.
एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि हत्या के आरोप में गिरफ्तार महिला रनिया थाना के उसराम गांव की रहने वाली है. लगभग 15 वर्ष पहले दिल्ली के टैगोर गार्डन के राकेश मल्लिक के घर काम करने गयी थी. इसी दौरान मालिक का दिल नौकरानी पर आ गया और दोनों ने शादी कर ली. दिसंबर महीने में उसने दिल्ली स्थित अपना घर भी इसी के नाम कर दिया. मकान का मालिकाना हक मिलते ही पत्नी ने उसे रास्ते से हटाने का मन बना लिया और घूमने के बहाने खूंटी लेकर आई फिर अपने साथियों की मदद से उसकी हत्या कर दी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story