भारत

बच्चे को दंपति के पास छोड़कर बस से उतर गया शख्स, महिला पुलिसकर्मी ने ऐसे जीता दिल

jantaserishta.com
7 Feb 2022 4:33 PM IST
बच्चे को दंपति के पास छोड़कर बस से उतर गया शख्स, महिला पुलिसकर्मी ने ऐसे जीता दिल
x
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिल को छू लेने वाला वीडियो वायरल हुआ है.

चेन्नई: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिल को छू लेने वाला वीडियो वायरल हुआ है. इस वीडियो में एक महिला पुलिसकर्मी को लावारिस बच्चे की देखभाल करते देखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो तमिलनाडु के चेन्नई का है. चार महीने के इस बच्चे को एक व्यक्ति ने बस में छोड़ दिया था.

जानकारी के मुताबिक, कृष्णमूर्ति और सरस्वती नामक एक दंपति किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए पुडुचेरी रहे थे. इसके लिए उन्होंने चेन्नई के नीलांकरई से बस ली. जब वे दोनों बस में बैठे तो वहीं किसी व्यक्ति ने उन्हें यह चार महीने का बच्चा पकड़ने को कहा. क्योंकि बस में काफी भीड़ थी, इसलिए दंपति ने बच्चे को अपने पास गोद में रख लिया.थोड़ी देर बाद सरस्वती को लगा कि बच्चे का डायपर बदलने की जरूरत है. इसलिए उन्होंने उस व्यक्ति को आवाज लगाई. लेकिन तभी उन्होंने पाया कि वह व्यक्ति बस में है ही नहीं. वहां खड़े अन्य यात्रियों ने दंपति को बताया कि व व्यक्ति कहीं पीछे ही उतर गया. यह पूरा मामला देखकर बस ड्राइवर और कंडक्टर भी हैरान रह गए.
उन्होंने विल्लुपुरम में कोट्टाकुप्पम पुलिस स्टेशन के पास बस को रोका. फिर वहां उस बच्चे को पुलिस वालों के पास सौंप दिया. यहां एक महिला पुलिसकर्मी ने बच्चे को पहले नहलाया फिर उसका डायपर बदलकर उसे नए कपड़े भी पहनाए. यही नहीं, उन्होंने बच्चे को दूध भी पिलाया. महिला पुलिसकर्मी ने बच्चे को एक मां की तरह प्यार किया. इसी दौरान बच्चे के साथ खेलते हुए इन लोगों ने एक वीडियो बनाया, जोकि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया. वहीं, दूसरी तरफ पुलिस उस शख्स की तलाश में जुट गई है जिसने 4 महीने के मासूम को इस तरह बस में छोड़ दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story