भारत

आत्महत्या करने पेड़ पर चढ़ा शख्स, कांस्टेबल ने तुरंत वायरलेस पर किया अलर्ट, फिर...

jantaserishta.com
20 Feb 2022 7:22 PM IST
आत्महत्या करने पेड़ पर चढ़ा शख्स, कांस्टेबल ने तुरंत वायरलेस पर किया अलर्ट, फिर...
x
वीडियो वायरल।

नई दिल्ली: दिल्ली में इंडिया गेट के आउटर सर्किल पर पुलिस उस वक्त हैरान और परेशान हो गई जब एक शख्स आत्महत्या करने के लिए पेड़ पर चढ़कर उससे लटक गया. दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल और इंस्पेक्टर की सूझबूझ से आत्महत्या करने पर उतारू युवक की जान बच पाई. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह मामला शुक्रवार दोपहर का है जब दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टबेल ने देखा की शख्स पेड़ पर चढ़कर सुसाइड करने की धमकी दे रहा था. कांस्टेबल ने तुरंत वायरलेस पर दमकल विभाग समेत आस पास के थानों को अलर्ट किया.
इधर पुलिस ने उस शख्स को बातों में उलझाए रखा. अभी आसपास के थाने की पुलिस मौके पर पहुंच ही थी कि पेड़ पर चढ़ा शख्स फंदे से लटक गया. तुरंत एक्शन लेते हुए कई पुलिसकर्मी जिप्सी की छत पर चढ़ गए और इंस्पेक्टर मौसम घनी पेड़ पर चढ़ गए.
नीचे से फंदे पर लटके शख्स के पैर पुलिस वालों ने ऊपर उठा लिया और पेड़ के ऊपर चढ़े इंस्पेक्टर ने उस शख्स के फंदे को काट दिया. युवक के गले से फंदा निकालकर तुरंत उसे आरएमएल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टर्स का कहना है अगर कुछ सेंकड की देरी हो जाती तो जान भी जा सकती थी.
पुलिस को जांच के दौरान पता चला की 31 साल के युवक का नाम संतोष गांधी है जो की मध्य प्रदेश का रहने वाला है. महात्मा गांधी की वेशभूषा पहनकर समाज में होने वाली बुराई और भष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाता था. उसके पास से कई सारी शिकायतें भी मिली हैं. पुलिस अब आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story