भारत

पेड़ पर चढ़ा शख्स, नीचे कई पुलिसकर्मी ने घेरा, देखें वीडियो और समझे पूरा माजरा

jantaserishta.com
11 May 2021 4:58 PM IST
पेड़ पर चढ़ा शख्स, नीचे कई पुलिसकर्मी ने घेरा, देखें वीडियो और समझे पूरा माजरा
x

नई दिल्ली : कई बार इंसान ऐसी बुरी परिस्थिति में फंस जाता है कि उसे समझ नहीं आता सही क्या है और गलत क्या? ऐसे में कुछ ऐसी गलती कर जाता है कि उसे परिणाम भुगतना होता है. इंटरनेट पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स पेड़ पर चढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है और नीचे कई पुलिसवाले खड़े हुए हैं. हालांकि उनमें से एक उसे दबोचने के लिए ऊपर चढ़ने की कोशिश कर रहा होता है.

पेड़ पर चढ़े शख्स को पुलिस ने पकड़ा
वीडियो में किसी खेत के बीच एक पेड़ के ऊपर एक शख्स चढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है. हालांकि, इंस्टाग्राम पर शेयर करने वाले शख्स मनोज मेवाल ने यह नहीं जिक्र किया कि आखिर इसे क्यों पकड़ा जा रहा है, लेकिन कमेंट में लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या मामला हो सकता है. कुछ कह रहे हैं कि यह चोर है तो कुछ कह रहे हैं कि लॉकडाउन में बाहर दिखा इसलिए इसे पकड़ा जा रहा है.
साढ़े सात लाख से ज्यादा व्यूज
इंटरनेट पर इस वीडियो काफी देखा जा रहा है. इस पर 3 लाख से ज्यादा लाइक्स और साढ़े सात लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं. इस वीडियो पर लोग अलग-अलग तरह के कमेंट भी कर रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि यह चोर है और भागते हुए पेड़ पर चढ़ गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे घेर लिया. हालांकि, इस घटना की कोई पुष्टि नहीं है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story