भारत

शख्स ने घर में घुसकर की युवक की बेरहमी से हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला

Shantanu Roy
4 April 2023 2:31 PM GMT
शख्स ने घर में घुसकर की युवक की बेरहमी से हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला
x
परिजन दहशत में
फरीदाबाद। संजय कॉलोनी में सोमवार देर रात एक युवकी की हत्या कर गई। मृतक विशाल संजय कॉलोनी के का निवासी है। जिसकी अज्ञात आरोपियों ने घर में घुसकर हत्या कर दी। वहीं मिली जानकारी के अनुसार घटना के वक्त मृतक का परिवार सोया हुआ था। मामले की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मचा गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
कुछ दिन पहले विशाल का हुआ था झगड़ा
वहीं परिजनों ने बाताया कि घटना के समय परिवार के बाकी सदस्य सोए हुए थे। जब उन्होंने अचानक विशाल की चीख सुनी तो वह जग गए। उन्होंने बताया कि एक युवक गर से भागता हुआ नजर आया। परिजनों ने आरोपी का पीछा किया, लेकिन आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया। परिजनों के मुताबिक कुछ दिन पहले ही विशाल का किसी युवक से झगड़ा हुआ था। परिवार लोग उसी युवक पर शक जता रहे हैं।
सीसीटीव खंगालने में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक जानकारी मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल में रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जिससे कि आरोपी की पहचान हो सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये है पूरी वारदात
संजय कालोनी, गली नंबर-24 में रहने वाले संतोष भगत ने मुजेसर थाने में दी शिकायत में बताया कि उसके दो बेटे व एक बेटी है। बड़े बेटे का नाम विशाल(18), छोटा बेटा बादल(14) तथा बेटी खुशी(17) है। वह उद्योग में नौकरी करता है। विशाल वहीं निजी स्कूल की 12वीं कक्षा में पढ़ता था। सोमवार आधी रात के बाद एक बजे पत्नी ने फोन कर बताया कि बड़ा बेटा विशाल अपने कमरे में सो रहा था। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर वे सभी जाग गए। विशाल के पास पहुंचे तो वह लहूलुहान पड़ा था। किसी ने घर में घुसकर विशाल की छाती और शरीर के अन्य हिस्से पर नुकीली चीज से चोट मार दी है।
छोटे बेटे बादल ने चोट मारने वाले शख्स को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भाग गया। विशाल को बादशाह खान नागरिक अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही डीसीपी एनआईटी नरेंद्र कादियान सहित थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज और क्राइम ब्रांच डीएलएफ, 65 तथा बड़खल सीन ऑफ क्राइम टीम के साथ मौके पर पहुंच गई थी। संतोष ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे विशाल की कुछ दिन पहले एक युवक से कहासुनी हुई थी। वह युवक कॉलोनी में ही रहता है। पुलिस टीम उस युवक से पूछताछ करेंगी। पुलिस को भी उसी युवक पर शक है। अब पुलिस की टीमें आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story