भारत
शख्स ने तोड़ा दम, हाथी को केला खाने से रोकना पड़ा महंगा, जानें मामला
jantaserishta.com
21 Sept 2022 5:43 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
अजीब घटना हुई.
सिवनी: मध्य प्रदेश के सिवनी में अजीब घटना हुई. यहां एक हाथी ने मंगलवार को अपनी देखरेख करने वाले शख्स की जान ले ली. हाथी ने सूंड से उठाकर केयर टेकर को इतनी जोर से पटका कि वो गंभीर घायल हो गया. इलाज के दौरान ने उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया. अब हाथी को पुलिस ने गांव से दूर बांधकर रखा है. वेटनरी डॉक्टरों ने हाथी के मानसिक स्थिति की जांच भी की है.
घटना की जानकारी देते हुए महावत गोविंद गिरी ने बताया, "हम लोग सिवनी की तरफ से आ रहे थे. रास्ते में बंडोल गांव में आराम करने के लिए एक जगह रुक गए. दोपहर करीब 12 बजे एक ट्रक ड्राइवर वहां से गुजर रहा था. उसने रुककर कुछ केले हाथी को खाने के लिए दिए. तभी दमोह के रहने वाले हमारे साथी भरत वासुदेव (56) ने ट्रक ड्राइवर से केले लेते हुए अपने झोले में रख लिए."
उन्होंने आगे बताया, "इस बात पर हाथी अचानक से गुस्से में आ गया. उसने भरत वासुदेव को अपनी सूंड़ से उठाकर जोर से नीचे पटक दिया. भरत बुरी तहर से जख्मी होकर बेहोश हो गया. जैसे-तैसे हमने हाथी को काबू में किया और पुलिस को इसकी जानकारी दी."
हाथी के हमले की जानकारी बंडोल थाना पुलिस को मिली, तो वो मौके पर पहुंची. घायल भरत को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया. डॉक्टरों ने भरत वासुदेव का इलाज किया, लेकिन उसकी मौत हो गई. मृतक का पोस्टमार्टम किया जा रहा है. उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है.
इस घटना पर बंडोल थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर का कहना है, "हाथी के हमले के कारण एक व्यक्ति की मौत हुई है. हाथी को लेकर साधुओं का समूह जगह-जगह घूमता है और भिक्षा मांगता है. हमला करने वाले हाथी को गांव के बाहर ही पुलिस की निगरानी में रुकवाया गया है."
उन्होंने आगे कहा, "हाथी की मानसिक जांच के लिए पेंच नेशनल पार्क से वेटनरी डॉक्टरों की एक टीम को बुलाया गया था. उन्होंने हाथी की जांच की है. फिलहाल हाथी को यहीं पर रोक रखा है. डॉक्टरों की कहने पर ही आगे का एक्शन लिया जाएगा कि हाथी को छोड़ना है या नेशनल पार्क भेजा जाए."
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





