भारत

शख्स ने डॉक्टर के गले पर हथियार से किए 18 वार, देखें भयानक वीडियो

Shantanu Roy
24 Feb 2024 3:15 PM GMT
शख्स ने डॉक्टर के गले पर हथियार से किए 18 वार, देखें भयानक वीडियो
x
लहूलुहान हुआ पीड़ित
नासिक। महाराष्ट्र के नासिक से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां के एक प्राइवेट हॉस्पिटल के डॉक्टर की हत्या की कोशिश हुई है। आरोपी शख्स ने डॉक्टर की गर्दन पर धारदार हथियार से 18 बार हमला किया। ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना नासिक की है। CCTV में देखा जा सकता है कि एक शख्स द्वारा धारदार कोयते से हॉस्पिटल के एक डॉक्टर के गर्दन पर 18 बार हमला किया जाता है। ये हमला हत्या करने के लिए किया गया था। डॉक्टर गंभीर रूप से घायल है। घटना नासिक पंचवटी के सुयोग नाम के निजी अस्पताल में शुक्रवार रात 9 बजे की है।
हादसे में गंभीर रूप से घायल शख्स का नाम डॉक्टर कैलास राठी है। जबकि आरोपी राजेन्द्र मोरे की तलाश पुलिस CCTV के आधार पर कर रही है। पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर कैलास राठी और आरोपी राजेन्द्र मोरे के बीच ज़मीन के सौदे के कुछ बकाया पैसों को लेकर पिछले दो सालों से विवाद चल रहा था। घटना की रात आरोपी राजेन्द्र मोरे डॉक्टर कैलास से अपने पैसे मांगने हॉस्पिटल में उनके केबिन में गया और मौका मिलते ही डॉक्टर के गले पर कोयते से कई बार हमला करके भाग गया। फिलहाल गंभीर रूप से घायल डॉक्टर कैलास राठी का निजी अस्पताल में इलाज जारी है। आरोपी राजेन्द्र मोरे के खिलाफ पंचवटी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
Next Story