भारत

हर्निया से परेशान पुरुष मरीज के पेट में था बच्चेदानी, सर्जरी के दौरान हैरत में पड़े डॉक्टर

Nilmani Pal
12 Aug 2024 2:10 AM GMT
हर्निया से परेशान पुरुष मरीज के पेट में था बच्चेदानी, सर्जरी के दौरान हैरत में पड़े डॉक्टर
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी UP News। पुरुष के शरीर में महिलाओं के प्रजनन अंग! यह अजब-गजब स्थिति हर्निया की सर्जरी कराने आए एक युवक के शरीर में पाई गई। उसकी कमर के निचले हिस्से में मूत्र मार्ग के पास ही बच्चेदानी (यूट्रस) और अंडाशय (ओवरी) मौजूद मिले। दोनों अंग अर्द्धविकसित थे। उनका करीब 60 फीसदी विकास हुआ था। इस विकृति को ऑपरेशन कर निकाल दिया। अब युवक स्वस्थ है। hernia surgery

बड़हलगंज का रहने वाला 46 वर्षीय व्यक्ति राजगीर मिस्त्री है। वह दो बच्चों का पिता है। तीन महीने से पेट दर्द और उल्टी से परेशान था। पहले स्थानीय चिकित्सकों से इलाज कराया। सुधार न होने पर इलाज के लिए अपनी बहन के घर खलीलाबाद गया। वहीं अल्ट्रासाउंड के दौरान पता चला कि पेट के निचले हिस्से एंब्रियो कैनाल के पास हर्निया बन गया है। मांस के लोथड़े शरीर की आंतरिक त्वचा के संपर्क में आ रहे हैं। इस वजह से पेट में बेतहाशा दर्द हो रहा है।

ऑपरेशन के वक्त मौजूद रहे मेडिकल कॉलेज में एनेस्थीसिया के प्रोफेसर डॉ. नरेंद्र देव ने बताया कि एक निजी अस्पताल ने फ्री हर्निया सर्जरी का कैंप लगाया था। उसी कैम्प में युवक सर्जरी कराने पहुंचा था। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में हर्निया स्पष्ट तौर पर दिख रही थी। रिपोर्ट में दर्ज था कि शरीर में जांघ और कमर के पास स्थित इंग्वाइनल कैनाल से कुछ मांस बाहर निकल रहा है। कैम्प में ही युवक की ओपन सर्जरी की गई। इस दौरान पता चला कि पेट की झिल्ली से निकलकर कैनाल तक पहुंचा मांस का लोथड़ा दरअसल अविकसित बच्चेदानी है। उससे सटा हुआ अंडाशय भी था। दोनों अर्द्धविकसित थे। खास बात यह है कि युवक महिलाओं जैसे कोई गुण नहीं थे। यह एक जन्मजात विकृति है, जो एक लाख में से एक व्यक्ति को होती है। सर्जरी के बाद युवक स्वस्थ है। साक्ष्य के लिए चिकित्सकों ने इस अनोखे ऑपरेशन का वीडियो भी बनाया। डॉ. नरेंद्र ने बताया कि युवक ने संतकबीरनगर में कहीं अल्ट्रासाउंड जांच कराई थी। उसी दौरान यह विकृति पकड़ में आ जानी चाहिए थी। रेडियोलॉजिस्ट अगर मांस के लोथड़े की गहराई से जांच करते तो मांस के टुकड़े और यूट्रस का अंतर मिल जाता। वहीं चूक हुई।


Next Story