भारत
प्रेमी के प्रेम में पागल हुई नौकरानी...जो घटना सामने आई वह बेहद हैरान करने वाली
jantaserishta.com
27 May 2025 5:58 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
सब हैरान.
बहराइच: यूपी के बहराइच में पुलिस ने घर में काम करने वाली एक बाई व उसके प्रेमी को चोरी के आरोप में जेल भेज दिया है. आरोपी महिला अपने प्रेमी के शौक पूरा करने के लिए जिस घर में झाड़ू पोंछा का काम करती थी, उसी घर में उसने लाखों की ज्वेलरी व नकदी पार कर दी. पुलिस ने महिला की तस्दीक पर प्रेमी के घर से चोरी के गहने भी बरामद किए हैं.
दरअसल, थाना कोतवाली नगर अंतर्गत काजीपुरा मोहल्ले की रहने वाली आरिवा पुत्री साबिर व उसके कथित प्रेमी अरुण सोनी की अजब प्रेम की गजब कहानी से हर कोई हैरत में है. अरुण की प्रेमिका आरिवा जो कि पास के ही घर में महज 800 रुपये महीने पर बतौर बाई घर में झाड़ू पोंछे का काम करती थी, उसने अपने प्रेमी के शौक पूरा करने के लिए घर की साफ सफाई करते-करते घर मालिक की पूरी तिजोरी ही साफ कर दी.
इन चोरी के गहनों और नकद रुपयों में से आरिवा ने कुछ गहने बेचकर सबसे पहले अपने प्रेमी के लिए लगभग सवा लाख रुपयों की नई राइडर मोटरसाइकिल खरीदी. बाकी सारी ज्वेलरी अपने प्रेमी के घर पर छुपा दिया, जिसे वो दोनों बाद में अपनी मौज मस्ती पर खर्च करने वाले थे.
पीड़ित मकान मालिक शाहिद सगीर ने बताया कि उनके घर में इससे पहले भी कई बार पैसों की चोरी हो चुकी थी. लेकिन उन्हें लगता था कि शायद उन्होंने ही पैसे खर्च किए हों, क्योंकि तब कम रकम गायब होती थी. मगर इस बार जब उनकी अलमारी से नोटों की गड्डियां गायब हुईं तो उनका शक पुख्ता हो गया.
शाहिद के मुताबिक, जब उन्होंने अपनी तिजोरी का लॉकर खोला तो उसमें से उनकी मां और बहन के कई तोले के सोने के गहने गायब थे, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. शक के आधार पर जब पुलिस ने घर में बाई का काम करने वाली आरिवा से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई बता दी.
आरिवा से मिली जानकारी के अनुसार, गहने बरामद करने के लिए नगर कोतवाली पुलिस आरिवा को लेकर थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत बसाई गई सरकारी गुल्लाबीर कालोनी स्थित प्रेमी अरुण सोनी के घर पहुंची. यहां उसके प्रेमी अरुण ने पुलिस को घर पर रखी ज्वेलरी बरामद करा दी और अपने व अपनी प्रेमिका के संबंधों की पूरी पोल खोल दी.
इस मामले में कोतवाली नगर के पुलिस प्रभारी निरीक्षक राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी आरिवा ने चोरी किए 40 हजार नकदी व ज्वेलरी में से कुछ जेवर बेचकर अपने प्रेमी अरुण के लिए सवा लाख की नई राइडर मोटरसाइकिल खरीदी थी, जिसे पुलिस ने बरामद किया है. फिलहाल, आरिवा को चोरी करने और उसके प्रेमी अरुण को चोरी का माल छुपाने के आरोप में जेल भेज दिया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





