Top News

‘मोदी की गारंटी’ का चला जादू, सनातन की हुई जीत: बीजेपी

jantaserishta.com
3 Dec 2023 1:00 PM IST
‘मोदी की गारंटी’ का चला जादू, सनातन की हुई जीत: बीजेपी
x

नई दिल्ली: भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने आईएएनएस से बात करते हुए विधान सभा चुनावों में भाजपा की जीत के कारणों को गिनाते हुए कहा है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी का जादू चल गया है और इन तीनों राज्यों में सनातन की जीत हुई है।

अमित मालवीय ने आईएएनएस से बात करते हुए आगे कहा कि भाजपा नेचुरल गवर्नेंस की पार्टी है। कांग्रेस राजस्थान और छत्तीसगढ़ में एक कार्यकाल ही पूरा करने के बाद दोबारा नहीं जीत पाई, जबकि भाजपा मध्य प्रदेश में 20 साल के बाद भी जीती है और एक बार फिर से सरकार बनाने जा रही है।

मालवीय ने कहा कि जनता ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा किया है तो इसके विपरीत राहुल गांधी एक बार फिर से फ्लॉप साबित हो गए हैं। जनता ने राहुल गांधी को जवाब दे दिया है।

तेलंगाना पर प्रतिक्रिया देते हुए मालवीय ने आगे कहा कि वहां जनता ने राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी बीआरएस के खिलाफ वोट किया है और यह कांग्रेस के पक्ष का वोट नहीं है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story