भारत

माफियाओं ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया, JCB तक ले गए, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
12 Jan 2023 9:32 AM IST
माफियाओं ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया, JCB तक ले गए, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

बंधक बनाकर मारपीट भी की.
नवादा: बिहार के नवादा जिले में जंगलों में अवैध खनन पर छापेमारी करने पहुंची टीम पर माफियाओं ने हमला कर दिया. बाद में उन्हें बंधक बनाकर मारपीट भी की. उन्हें घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
नवादा के रजौली थाना क्षेत्र के हरदिया पंचायत के कुंभियातरी गांव के पास जोरा सिमर और खिड़किया कला के जंगलों में माफिया अवैध खनन कर रहे हैं. इसकी जानकारी पर डीएफओ संजीव रंजन ने रेंजर, फोरेस्टर और ड्राइवर को छापेमारी के लिए भेजा. जब वो जेसीबी मशीन को जब्त कर लौट रहे थे तो माफियाओं ने उन्हें बंधक बनाकर मारपीट की और जेसीबी मशीन छीन ले गए. घटना की जानकारी के बाद डीएफओ संजीव रंजन ने वन कार्यालय पहुंचकर घायलों का जायजा लिया.
डीएफओ संजीव रंजन ने बताया कि बुधवार को अवैध खनन को लेकर गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद रेंजर मनोज कुमार,फोरेस्टर राजकुमार पासवान एवं चालक नरेश कुमार के साथ कुछ और लोगों को छापेमारी के लिए भेजा गया था. छापेमारी के दौरान एक जेसीबी को जब्त कर लिया गया. जब टीम जेसीबी लेकर वन कार्यालय ला रही थी, उसी दौरान सैकड़ों की संख्या में लोगों ने वनकर्मियों पर हमला कर दिया और उन्हें बंधक बनाकर मारपीट की. इस दौरान उनके हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं.
उन्होंने बताया कि डॉक्टर को वन कार्यालय परिसर में बुलाकर प्राथमिक इलाज कराया गया है. आगे के इलाज के लिए निजी अस्पताल में भेजने की बात कही है. वहीं ड्राइवर का सिर फट गया है, जिसे अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है.
डीएफओ के मुताबिक, वनकर्मियों ने पर्याप्त मात्रा में फोटो और वीडियो बनाए गए हैं, जिसके जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है. घटना में खनन माफ़ियाओं की पहचान की जा चुकी है, जिसमें एक सोमर सिंह के द्वारा ग्रामीणों को भड़काकर वनकर्मियों को बंधक बनाकर मारपीट की गई और जब्त की गई जेसीबी को छुड़ा लिया गया. उन्होंने बताया कि अबतक इस घटना में खनन माफियाओं की पहचान की जा चुकी है. उनके खिलाफ संगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story