भारत

सिरफिरे ने खौफनाक तरीके से कर दी हत्या, युवती के घर कोहराम, जानें मामला

jantaserishta.com
16 Nov 2022 11:56 AM IST
सिरफिरे ने खौफनाक तरीके से कर दी हत्या, युवती के घर कोहराम, जानें मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

लड़की की शादी की बात कहीं और चल रही है तो वह बौखला गया.
बांदा: यूपी के बांदा से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एकतरफा प्यार में युवक ने लड़की के पिता और भाई पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए. घटना में बेटे की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक पीड़ित परिवार के साथ मजदूरी का काम करता था.
मामला बबेरू थाना के निभौर गांव का है. पुलिस ने बताया कि घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब पीड़ित देवलाल अपने बेटे राजू के साथ खेत की रखवाली करने के लिए वहीं सोए हुए थे. आरोपी ने जब देखा कि दोनों पिता-बेटा सोए हुए हैं, उस समय उसने दोनों पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए. फिर मौके से फरार हो गया.
SHO पंकज पांडेय ने बताया कि आरोपी मजदूर देवलाल की बेटी से एकतरफा प्यार करता था. जब उसे पता चला कि लड़की की शादी की बात कहीं और चल रही है तो वह बौखला गया. बुधवार को लड़की की मंगनी थी. उन्हें इसके लिए लड़के वालों के घर जाना था. इस बात की भनक लगते ही आरोपी ने मंगलवार देर रात को इस घटना को अंजाम दे डाला.
पुलिस ने सूचना मिलते ही देवलाल को अस्पताल पहुंचाया. जबकि, उनके बेटे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. ASP लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं. घटनास्थल का भी जायजा लिया जा रहा है. आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story