सिरफिरे आशिक ने लड़की के सिर पर हथौड़े से किया वार, फिर की खुदकुशी

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एक सिरफिरे आशिक ने 22 साल की एक लड़की के सिर पर हथौड़े से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. इतना ही नहीं इस वारदात को अंजाम देने के बाद उस युवक ने लोनी गाजियाबाद में जाकर खुदकुशी कर ली. घायल युवती दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है, पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक लड़की से एकतरफा प्यार करता था. उसे इस बात की जानकारी हुई कि लड़की की सगाई हो चुकी है, इसी बात से नाराज युवक ने लड़की की जान लेने के इरादे से उस पर हथौड़े से वार किया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





