भारत

लूथरा भाइयों को थाईलैंड में हिरासत में लिया गया, कोर्ट से नहीं मिली थी राहत

jantaserishta.com
11 Dec 2025 9:53 AM IST
लूथरा भाइयों को थाईलैंड में हिरासत में लिया गया, कोर्ट से नहीं मिली थी राहत
x
अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हो गई थी.

नई दिल्ली: भारत के अनुरोध पर थाईलैंड पुलिस ने फुकेट में लूथरा भाइयों को हिरासत में ले लिया है. पिछले दिनों गोवा में नाइटक्लब में अग्निकांड में 25 लोगों की जान चली गई थी. लूथरा ब्रदर्स इस नाइटक्लब के फाउंडर हैं और हादसे के बाद फरार थे. पिछले हफ्ते 6 दिसंबर को गोवा के अरपोरा में स्थित बिर्च बाय रोमियो नाइटक्लब में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया था. इस घटना में 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी और कई लोग घायल भी हुए थे. घटना के बाद क्लब के फाउंडर ब्रदर्स फुकेट भाग गए थे. मामले में उन्हें आरोपी बनाया गया है.

पुलिस ने एक्शन लेते हुए नाइटक्लब अग्निकांड के मुख्य आरोपियों गौरव और सौरभ लूथरा के पासपोर्ट सस्पेंड कर दिए हैं. पासपोर्ट इसलिए सस्पेंड किया गया कि वे फुकेट से आगे कहीं और नहीं जा सकें. अधिकारियों का कहना है कि यह कदम एक बड़ी उपलब्धि है, जिससे इंटरपोल और कूटनीतिक चैनलों के जरिए भारत के लिए उनका प्रत्यर्पण आसान हो सकता है. हालांकि, अब उन्हें हिरासत में ले लिया गया, जो एक बड़ा एक्शन है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null